Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे
Last-Minute Gifts for Father: पिता हमारे जीवन के उन लोगों में से हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के हमेशा हमारा साथ देते हैं। हमारे सुपरहीरो को फादर्स डे पर प्यार और सम्मान देना सबसे बड़ा उपहार हो सकता है।
- Written By: रीता राय सागर
फादर्स डे गिफ्ट (फोटो.एआई)
Best Budget Friendly Father’s Day Gift Ideas: पापा को क्या गिफ्ट दें? इसका जवाब ढूंढना वैसे भी मुश्किल है, लेकिन मुश्किल तब और अधिक बढ़ जाती है, जब बजट भी कम हो। फादर्स डे अपने प्यारे पापा को ‘थैंक्यू’ कहने का एक जबरदस्त मौका बन सकता है।
वैसे तो हमारे पापा हमारे लिए इतना कुछ कर देते हैं कि उनके हर एहसान का बदला हम चाहकर भी नहीं चुका सकते, लेकिन अगर हम चाहें तो इस फादर्स डे उनके चेहरे पर एक प्यारी-सी मुस्कान लाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं।
लास्ट मोमेंट गफ्ट आइडिया
-
स्क्रैपबुक
यह एक स्क्रैपबुक है, जो ऑनलाइन भी अवेलेबल है। इसमें 35 फोटो आराम से लगाए जा सकते हैं, जिसे फादर्स डे पर पापा को उपहार में दिया जा सकता है। यह हैंडमेड है और 8×6 इंच के साइज़ में आता है। यह सॉलिड पैटर्न में बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
पापा के लिए यह क्यों अच्छा है?
रिटायरमेंट के बाद अक्सर पिताओं के पास काफी खाली समय होता है और कभी-कभी वे अकेलापन या खालीपन महसूस करने लगते हैं। जब आप उन्हें यह स्क्रैपबुक देंगे, तो वे फुर्सत के पलों में उसे पलटकर देख सकते हैं। आपकी पुरानी तस्वीरें, बचपन के किस्से और आपके हाथ से लिखे संदेश उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाएंगे।
-
आर्मचेयर
लकड़ी से बनी हुई आर्मचेयर भी बेहतरीन और यूनिक गिफ्ट हो सकती है। यह एक प्रकार की फोल्डिंग कुर्सी है, जिसकी वजह से उपयोग न होने पर इसे मोड़कर भी रखा जा सकता है और इसे इंडोर और आउटडोर दोनों जगह के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
पापा ने जीवन भर कड़ी मेहनत की है, ताकि हम अपने सपनों को पूरा कर सकें। अब पापा के आराम करने की बारी है। यह आराम कुर्सी उन्हें यह अहसास दिलाएगी कि आप उनकी सेहत और सुकून की परवाह करते हैं। यह सिर्फ एक कुर्सी नहीं, बल्कि इस फादर्स डे उन्हें अब आप आराम कीजिए और थैक्यू फॉर एवरीथिंग कहने का एक खूबसूरत तरीका बन जाएगा है।
-
आध्यात्मिक किताबें
एमेजॉन जैसी कमर्शियल वेबसाइट पर उपलब्ध ये किताबें कई महापुरूषों की जीवन गाथा के रूप में उपलब्ध है। आप पापा की पसंद की कोई भी किताब सेलेक्ट करके उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा लिखी गई 256 पन्नों की किताब भी उपलब्ध, जिसे पढ़कर है, ध्यान और आत्मचिंतन के बारे में समझा जा सकता है।
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
खाली समय में इन किताबों को पढ़ने से जीवन को समझने की प्रेरणा मिलेगी। आप Father’s Day 2026 पर अपने पापा को यह किताब उपहार के तौर पर दे सकते हैं, जो उनकी मन की शांति में अहम भूमिका निभाएगी। वह इन्हें सुबह की सैर पर पार्क में ले जा सकते हैं या घर के किसी भी कोने में बैठकर आराम से पढ़ सकते हैं।
-
स्मार्टवॉच
बाजार में कई तरह के स्मार्टवॉच मौजूद है। 2026 फादर्स डे पर पापा को उपहार के तौर पर यह दिया जा सकता है, जो उनके सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ उनको यह महसूस करवाएगा कि आपको उनकी कितना चिंता है। यह वॉटर रेसिस्टेंट होती है, जिससे पानी से भी सुरक्षित रहेगा।
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
पापा के लिए क्यों है यह बेहतर विकल्प
रिटायर्ड पापा के लिए सेहत का ख्याल रखना सबसे पहली प्राथमिकता बन जाता है। ऐसे में यह घड़ी बड़े काम आएगी, क्योंकि इसमें हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग होती है, जो दिल की धड़कन और ब्लड ऑक्सीजन लेवल पर नजर रखेगी। यह घड़ी उन्हें रोज़ाना टहलने और एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेगी। इसमें इन-बिल्ट GPS भी है, जिससे अगर वो सुबह की सैर पर दूर भी निकल जाएं, तो रास्ता भटकने का डर नहीं रहता।
-
फुटवियर
दौर और उम्र चाहे कोई भी हो, बच्चों की छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पापा अक्सर अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया करते हैं। सालों से एक ही चप्पल पहनने वाले पापा आपको आपकी फेवरेट कार दिलाने में जरा भी कंजूसी नहीं करते हैं। तो चलिए इस फादर्स डे पापा को एक नया फुटवियर गिफ्ट कर दें।
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
यह उन्हें मॉर्निंग वॉक से लेकर डे टुडे लाइफ में आराम देगी। जूते का चुनाव उनकी जरूरत के हिसाब से किया जा सकता है।
