Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ

Surya Dev Mantra For Job: रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य देव के शक्तिशाली मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जप करने से आत्मविश्वास, मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 21, 2026 | 07:09 AM

सूर्य देव (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Surya Dev Ke 4 Mantra: रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि, रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। साथ ही, इस दिन कुछ मंत्रों का जप करना भी बेहद शुभ होता है। इन मंत्रों का जप करने से सूर्य कुंडली में मजबूत होते हैं और आपको जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति होती है।

रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप

  • ‘ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ” जप से नौकरी में पदोन्नति

धर्म ग्रथों में सूर्य ग्रह के मंत्र ‘ॐ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्योंम क्लीं ॐ’ को बेहद शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जप रविवार के दिन करने से नौकरी में आपको पदोन्नति मिलती है। उन्नति के द्वार खुलते हैं और समाज में भी प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होती है।

  • ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जप से धन-संपदा में वृद्धि

कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जप भी आपको करना चाहिए। यह मंत्र आपको आर्थिक लाभ तो दिलाता ही है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

सम्बंधित ख़बरें

शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर

बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा

Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय

Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई

यह भी पढ़ें-Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ

  • ‘ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः सूर्य का आशीर्वाद

शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र का जप करने से आपको सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपकी एकाग्रता बढ़ती है और करियर-कारोबार के क्षेत्र में आप उन्नति पाते हैं।

  • ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’

सूर्य ग्रह का मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ आपमें सूर्य के समान ऊर्जा भरता है और जीवन की कड़ी चुनौतियों से भी आप आसानी से पार पा जाते हैं। यह मंत्र आपके अंदर की प्रतिभा को जगाने वाला भी माना जाता है।

सूर्यदेव को अर्घ्य दें

ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

Surya dev mantra for job wealth and respect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 07:09 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Religion News
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.