दुनिया की सबसे तेज और सबसे बड़ी बिल्लियों में से एक है जगुआर, आज अंतर्राष्ट्रीय दिन पर जानें खासियत
International Jaguar Day 2025: जगुआर का नाम आपने सुना है यह उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी जंगली बिल्ली है जो शेर और बाघ की तरह ताकतवर है। हर साल 29 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस के रूप में मनाते।
- Written By: दीपिका पाल
International Jaguar Day 2025: वन्य जगत में कई प्राणी और जीव जन्तु है जो किसी न किसी विशेषता के रूप में जाने जाते है। जगुआर का नाम आपने सुना है यह उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी जंगली बिल्ली है जो शेर और बाघ की तरह ताकतवर है। हर साल 29 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यहां जगुआर यानि अमेरिका की इस जंगली बिल्ली के सतत विकास के प्रतीक, जैव विविधता के संरक्षण के लिए यह एक छत्र प्रजाति और मध्य एवं दक्षिण अमेरिका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के एक हिस्से के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस दिवस के इतिहास के मुताबिक, इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2018 में हुई थी।
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
जगुआर की खासियत की बात की जाए तो, इसके फर पीले रंग के होते हैं जिस पर काले रोसेट और धब्बे होते हैं। अगर यहां पर दो जगुआर में या यहां तक कि एक ही जानवर के दोनों ओर भी, एक समान रोसेट पैटर्न नहीं होते हैं।
जगुआर की स्पीड शेर की तरह ही होती है। यहां पर जगुआर में 10 फीट ऊंची छलांग लगाने की क्षमता होती है क्योंकि उनके पैर छोटे होते हैं। यह प्राणी तेजी से अपने को पकड़ लेता है। इस जगुआर की प्रजाति को दुनिया की सबसे तेज और सबसे बड़ी बिल्लियों में से एक बनाती है।
दरअसल आपको जानकारी नहीं होगी कि, इसका वैज्ञानिक नाम Panthera onca है। पीले काले धारी वाले जगुआर की तरह काले रंग के भी होते हैं, जिन्हें ब्लैक पैंथर कहा जाता है। इनकी स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
जगुआर की सबसे ज्यादा प्रजाति ब्राज़ील, गुयाना और मेक्सिको जैसे देशों में ज्यादा होती है। वहीं पर आप जानते नहीं होंगे कुछ छोटे देशों में इसे नेशनल एनिमल भी माना जाता है।
