- Hindi News »
- Health »
- Early Signs Of Vitamin D Deficiency In Winter
सर्दियों में Vitamin D की कमी बन सकती है साइलेंट किलर, पहचानें शुरुआती संकेत
Signs of Low Vitamin D: सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसके संकेतों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हें पहचान कर विटामिन डी की पूर्ति करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

विटामिन डी की कमी (सौ. फ्रीपिक)
Vitamin D Deficiency Symptoms: सर्दियों का मौसम कई लोगों को पसंद आता है, लेकिन इस दौरान शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। यूं तो सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलती है। लेकिन सर्दियों के समय यह मुमकिन नहीं हो पाता है जिसकी वजह से विटामिन डी कम होने लगता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इम्यूनिटी कम हो जाती है। अगर इसकी कमी बढ़ती जाए तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में बैलेंस डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पर्याप्त धूप विटामिन डी की कमी दूर कर सकती है।
क्यों कम होता है सर्दियों में विटामिन डी
सर्दियों में सूरज की रोशनी कम समय तक और कम तीव्रता से मिलती है। वहीं, ठंड की वजह से लोग धूप में कम बैठ पाते हैं और ज्यादातर समय घर में ही निकाल देते हैं। इसके अलावा मोटे कपड़े पहनने से त्वचा को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। यही वजह से इस मौसम में अक्सर विटामिन डी की कमी होने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये लक्षण, जानकर न करें नजरअंदाज
विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
- सर्दियों में अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
- अगर लगातार जोड़ों और पीठ में दर्द रहता है तो यह विटामिन की कमी हो सकता है। इसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
- मांसपेशियों में खिंचाव या क्रैम्प्स आना और कमजोरी विटामिन डी का प्रमुख लक्षण माना जाता है।
- अगर बार-बार आप बीमार हो रहे हैं तो इसका मतलब है आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है।
- सर्दियों में डिप्रेशन विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकती है।
- बाल झड़ने का एक कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकता है जिसकी वजह से ज्यादा बाल झड़ते हैं।
विटामिन डी की कमी को नहीं पहचान पाने पर ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग, डायबिटीज, डिमेंशिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विटामिन डी की कमी से बचाव
- रोजाना सुबह कम से कम 15 से 30 मिनट के लिए धूप में बैठना चाहिए। यह धूप सुबह 8 से 10 बजे के बीच की होगी तो ज्यादा फायदा मिलेगा।
- शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन डी युक्त चीजें जैसे दूध, दही, मशरूम, अंडे, मछली आदि को शामिल करें।
- नियमित रुप से व्यायाम या एक्सरसाइज करने से विटामिन डी के अवशोषण की क्षमता बढ़ती है।
- अगर प्राकृतिक तरीके से विटामिन डी नहीं बढ़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स लें।
Early signs of vitamin d deficiency in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













