चौंकिए मत, बची हुई रोटियों को फेंकने की बजाय बनाएं ‘मिनी गुलाब जामुन’, जानिए रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
अगर आपके घर में भी ज्यादा रोटी बच जाती है और आप उसे बर्बाद नहीं करना चाहतीं। तो बासी रोटी से नाश्ता बनाकर तैयार कर सकती हैं। बची हुई रोटियों से आप सॉफ्ट और टेस्टी मिनी गुलाब जामुन बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में
सामग्री
- चीनी – 2 कप
- पानी – 2 कप
- हरी इलायची – 2-3
- केसर – 1 चम्मच
- बची हुई रोटियां – 2
- गेहूं का आटा – 2 चम्मच
- गर्म दूध – 1/2 कप
- मिल्क पाउडर – 1/2 कप
- घी – 2 टेबलस्पून
- बेकिंग पाउडर – 1 टेबल स्पून
- नमक – 1 चुटकी
- तेल – जरूरत अनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले आप चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी, पानी, हरी इलायची और केसर मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से उबाल आने तक पकाएं और इसके बाद गैस को हाई करके पका लें। ध्यान रखें कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
छत्रपति संभाजीनगर में जिप स्कूलों की विशेष जांच कल से; कमियों को सुधारने के लिए त्रिसदस्यीय दल करेगा निरीक्षण
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
Cannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर
इसके बाद बची हुई रोटी को तोड़कर मिक्सर में डाल लें। फिर इससे पाउडर तैयार कर लें।
पाउडर में थोड़ा सा आटा मिलाएं और एक बर्तन में निकाल लें।
इस पाउडर में गर्म दूध में मिलाएं और डो तैयार कर लें। डो में मिल्क पाउडर, नमक, घी, बेकिंग पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
अगर डो ड्राई है तो उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसके बाद हाथों में घी लगाकर डो को सॉफ्ट कर लें।
इसके बाद तैयार डो बर्तन में डालकर गिला कपड़ा लेकर ढक लें। 5-10 मिनट के बाद डो से छोटे-छोटो गोलाकार में गोलियां बना लें।
ऐसे ही सारे डो से गोलियां बना लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें तैयार गोलियां डालकर ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
ध्यान रहे कि गुलाब जामुन को धीमी आंच पर पकाएं। जैसे सारे गुलाब जामुन ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें।
सारे तैयार गुलाब जामुन चाशनी में डालें। ध्यान रखें कि चाशनी थोड़ी गर्म हो ।
आपके टेस्टी मिनी गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं। गर्मागर्म सर्व करें।
