-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Dolls Are Beaten On Nag Panchami In Some Places Of Uttar Pradesh
आखिर क्यों नाग पंचमी पर पीटी जाती है गुड़िया, जानिए इस राज्य की खास परंपरा
- Written By: दीपिका पाल
Nag Panchami Dolls Beating Ritual: नाग पंचमी के दिन पूजन के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में गुड़िया को पीटा जाता है। इस अनोखे पर्व में बहनें कपड़ों की गुड़िया बनाती हैं जिसे भाई डंडों से पीटते हैं।

नाग पंचमी पर क्यों पीटी जाती है गुड़िया (सौ. सोशल मीडिया)
Nag Panchami 2025: आज देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह नागदेवता की पूजा के लिए श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग पंचमी पर विधि विधान के साथ पूजा करने का महत्व होता है वहीं पर कई मान्यताएं और परंपराएं भी प्रचलित होती है। नाग पंचमी के दिन पूजन के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में गुड़िया को पीटा जाता है। इस अनोखे पर्व में बहनें कपड़ों की गुड़िया बनाती हैं जिसे भाई डंडों से पीटते हैं। चलिए जानते है इस परंपरा के बारे में विस्तृत रूप से…
जानिए कहां पर प्रसिद्ध है यह परंपरा
नाग पंचमी के मौके पर यह परंपरा उत्तरप्रदेश के कई स्थानों पर मनाई जाती है। बताया जाता है कि, इस त्योहार को मनाने के लिए बहनें गुड़िया बनाती हैं। आमतौर पर लड़कियां पुराने कपड़े से बनी गुड़िया को तैयार करके उसे चौराहे या तालाब के पास रखती हैं। इसके बाद वहां भाई एकत्रित होकर दूसरे बच्चे के साथ डंडे से पीटते हैं। इस तरह से इस परंपरा को बच्चे निभाते है।
जानिए इस परंपरा के पीछे की कहानी
इस परंपरा की शुरुआत एक कहानी से हुई है। जहां पर प्रचलित कथा अनुसार एक लड़का था जो भगवान शिव का बड़ा भक्त था। इसलिए रोज सुबह मंदिर जाकर भगवान की विधिवत पूजा करता है जहां उस लड़के को प्रतिदिन नाग देवता के दर्शन भी होते थे। एक बार सावन के महीने में वह लड़का अपनी बहन के साथ शिवलिंग की पूजा करने के लिए मंदिर में गया। भाई-बहन की पूजा से खुश होकर नाग देवता उन दोनों के पास आकर बैठ गए। लड़के की बहन नाग को देखकर डर गई। उसे सोचा कि कहीं नाग उसके भाई को डस न ले इसलिए उसने नाग को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जब भाई ने ये देखा तो उसे सांप की हालत पर बहुत दुख हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
सावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
सावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
उस दौरान मंदिर के पुजारी ने कहा कि, तुम्हारी बहन को सर्प दोष लग चुका है जिसके कई भयंकर परिणाम तुम्हारी बहन को भुगतने पड़ सकते है। इस बात को सुनकर लड़के ने सर्प दोष की मुक्ति का उपाय पूछा तब पुजारी ने उसे उपाय बताया।
गुड़िया को पीटने की परंपरा हुई शुरू
जहां पर पंडित की बताई हुई विधि के अनुसार, लड़के एक कपड़े की गुड़िया बनाई और उसे 11 बार सीधा और 11 बार उल्टा पीटा। फिर उस गुड़िया को जमीन में गहराई में गाढ़ दिया और इसके बाद उसने नाग देव की विधि विधान पूजा की। इस तरह का उपाय अपनाने के बाद लड़की पर से सर्प दोष मुक्त हो गया। इसके बाद से यह परंपरा आज तक निभाई जाती है।
ये भी पढ़ें- क्या सच में होते है इच्छाधारी नाग-नागिन, जानें क्या कहते हैं इस राज्य के पूर्वज
यह कहानी भी है प्रचलित
इस गुड़िया के पीटने की परंपरा के अलावा एक और कहानी का उल्लेख मिलता है। पुराने समय में लोग सांपों से बहुत डरते थे। इसलिए वो इस दिन गुड़िया पीटकर सांपों की प्रतीकात्मक रूप से पिटाई की जाती थी जिससे सांपों से बचाव की भावना जागृत होती थी। इस परंपरा को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़कर देखा जाता था और आशीर्वाद प्राप्ति की कामना की जाती है।
Dolls are beaten on nag panchami in some places of uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
Jul 10, 2026 | 04:36 PMसीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
Jul 10, 2026 | 04:32 PMपुणे में ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ का जयघोष: ज्ञानेश्वर व तुकाराम महाराज की पालकी का भव्य स्वागत, 6 लाख वारकरी पहुंचे
Jul 10, 2026 | 04:31 PMPM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Jul 10, 2026 | 04:28 PMIkka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
Jul 10, 2026 | 04:26 PMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Jul 10, 2026 | 04:20 PMविधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
Jul 10, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














