-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Do This Work On Narak Chaturdashi You Will Be Blessed With Amazing Beauty
‘नरक चतुर्दशी’ को ‘इस’ काम से मिलेगा अद्भुत सौंदर्य का आशीष, जानिए क्या करें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नरक चतुर्दशी 2023
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: आज छोटी दिवाली यानी कि ‘नरक चतुर्दशी’ (Narak Chaturdashi 2023) का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर कोई बेहद धूमधाम से मनाया है। पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव के महापर्व की धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। धनतेरस के दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं और मिठाइयां खाते हैं। इसके अगले दिन लोग छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। लेकिन इसी दिन इस खास विधि से पूजा करने पर अद्भुत सौंदर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य प्रदीप आचार्य के अनुसार, नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है और इस दिन यमराज के साथ-साथ भगवान कृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी का पर्व आज, लेकिन अभ्यंग स्नान का मुहूर्त 20 अक्टूबर
यम का दीया बचाएगा अकाल मृत्यु से, जानिए किस दिशा में जलाएं और क्या हैं इसके नियम
कैसे शुरू हुई नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान की परंपरा, जानिए इसका महत्व और फायदे
आ गई ‘नरक चतुर्दशी’ की सटीक तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
कई जगहों पर यह भी मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान हनुमान जी का भी जन्म हुआ था। अगर आयु या स्वास्थ्य की समस्या हो तो इस दिन किए गए उपाय लाभकारी साबित होते हैं। आइए जानें ‘नरक चतुर्दशी’ के दिन किए गए उपाय के बारे में-
ज्योतिषाचार्य प्रदीप आचार्य के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इसलिए ऐसी मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी जिसे गोपाष्टमी भी कहा जाता है, इस दिन एक लोटे में पानी भर कर रखा जाता है। इस लोटे के जल से नहाने से नरक भय से मुक्ति मिलती हैं। स्नान के बाद दक्षिण दिशा की ओर हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करने से मनुष्य के द्वारा साल भर में किए गए सभी पापों का नाश हो जाता हैं।
कहते है इस दिन विशेष उबटन लगाकर स्नान भी करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल अद्भुत सौंदर्य और रूप की प्राप्ति होती है बल्कि स्वास्थ्य की तमाम समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही साथ स्नान करने के वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस जल से स्नान किया जा रहा हो वह गर्म नहीं होना चाहिए तथा ताजा या शीतल जल से ही स्नान करना चाहिए।
नरक चतुर्दशी के दिन सुबह सूर्य निकलने से पहले ही उठ जाएं और अपने पूरे शरीर पर तिल का तेल मलें, ऐसा करने से भी व्यक्ति को नर्क के भय मुक्ति मिलती है। इस दिन स्नान करने के बाद भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि नरक चतुर्दशी के दिन कुलदेवी, कुलदेवता और पितरों के नाम से भी दिया जलाएं।
Do this work on narak chaturdashi you will be blessed with amazing beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Jul 13, 2026 | 09:21 PMUP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
Jul 13, 2026 | 09:11 PMपाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
Jul 13, 2026 | 09:03 PMAshadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 13, 2026 | 09:02 PMHansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 13, 2026 | 09:01 PMछत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर की अवधि बढ़ी, अब 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लगेंगे शिविर
Jul 13, 2026 | 08:59 PMEXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














