सीएम योगी की दहाड़, गर्व है मैं हिंदू हूं, हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया, युवा दिवस पर दिया बड़ा संदेश

Yogi Adityanath: स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वाहन किया।
UP Chief Minister Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
Published on: 
Updated on: 

CM Yogi Adityanath: राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिन्दू धर्म की महानता बताते हुए कहा कि हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया और हमेशा मानवता के कल्याण का मार्ग अपनाया है। हमने कभी किसी पर अपनी बात को नहीं थोपा, जबकि हमारे पास बल था...बुद्धि थी लेकिन, हमने कभी इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया।

राजधानी लखनऊ में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर अपनी बौद्धिक प्रतिभा से परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वाहन किया था।

सनातन हमेशा मानवता का मार्ग दिखाया

विवेकानंद ने कहा था कि सनातन धर्म ने सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया और गर्व से कहा कि मैं हिन्दू हूं। वो उस भारत का प्रतिनिधित्व करते थे, जो उस समय सुप्त चेतना के कारण आत्मबोध खो चुका था। मुट्ठी भर विदेशी आक्रांता आकर भारत को गुलाम बनाने में सफल हो चुके थे। भारत चंद लोगों द्वारा लूटा जा रहा था। उस कालखंड में उन्होंने भारत को जागरूक करने में भूमिका निभाई।

'गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं'

शिकागो की धर्मसभा में स्वामी विवेकानंद ने कहा था मैं भारत की परंपरा से आया हूं जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है। हमने किसी पर जबरन अपनी बात नही थोपी। भारत ने विपत्ति के समय दुनिया की शक्तियों को शरण दी। उन्होंने कहा था कि मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं।  हमने किसी को गुलाम नहीं बनाया और मानवता के कल्याण का महान मार्ग अपनाया है। हमने अपनी बात किसी पर नहीं थोपा है। हमारे पास बल था बुद्धि थी पर हमने उसका दुरुपयोग नहीं किया है।

आज भारत की ओर देख रही दुनिया

आज दुनिया में जो उथल पुथल मची हुई है हर देश की आवाज आ रही है, मोदी जी कुछ करिये... ये भारत के सामर्थ्य के प्रति दुनिया का विश्वास है, उस विश्वास का प्रतीक भारत का युवा है। अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विश्वास शासन के प्रति जब मजबूत होता है, तो योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई दिखाई देती हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखना हमारा लक्ष्य

हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत में एक मैदान हो। मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तो खिलोगे। जिससे हमारे युवा नशे से दूर होते हैं। नशे से युवा को दूर रखना है और नशे के कारोबारियों को क्रश करना है। इसमें आप भागीदारी करिए। नशा युवाओं को बर्बाद कर देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com