Diwali with Kids: बच्चों को त्योहार की तैयारियों में कैसे शामिल करें? साथ में कराएं 7 मजेदार काम

Diwali Preparation With Kids: दीवाली पर बच्चों को सिर्फ पटाखों और मिठाइयां न दें। उन्हें पूजा की थाली सजाने, गिफ्ट पैक करने, मिठाई के डिब्बे तैयार करने और घर की छोटी जिम्मेदारियां निभना भी सिखाएं।
Diwali with kids fun practical festival activities.
दीवालीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बच्चों के लिए उम्र के हिसाब से छोटे-छोटे काम तय करें।

  • पूजा, सजावट और गिफ्ट की तैयारी में उन्हें शामिल करें।

  • दीये, बिजली की लाइट और गर्म चीजों के पास बड़ों की निगरानी रखें।

Diwali Activities For Children: दीवाली आते ही भारतीय घरों में सफाई, खरीदारी, मिठाइयां, पूजा की तैयारी और मेहमानों के स्वागत की तैयारी शुरू हो जाती है। इस दौरान ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी हो जाती है औऱ बच्चे अक्सर या तो मोबाइल में लगे रहते हैं या बार-बार पूछते हैं कि वे क्या करें।

इस बार दीवाली में उन्हें सिर्फ व्यस्त रखने के बजाय त्योहार की तैयारियों का हिस्सा बनाएं। घर में मौजूद चीजों से ही उन्हें कुछ मजेदार जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। आइए जानते हैं-

बनाएं बच्चों की अपनी 'दीवाली ड्यूटी लिस्ट'

बच्चों के लिए एक छोटी चेकलिस्ट बनाएं, जिसमें उनके काम लिखे हों। जैसे गिफ्ट बैग में कार्ड रखना, सजावट का सामान एक जगह इकट्ठा करना या मेहमानों के लिए बैठने की जगह तैयार करने में मदद करना। हर काम पूरा होने पर वे खुद टिक लगाते जाएं। इससे उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझने में मदद मिलेगी।

पूजा की थाली के लिए बनवाएं फूलों की सजावट

बच्चों को गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां अलग करने, फूलों की छोटी माला बनाने या थाली के आसपास फूल सजाने जैसे छोटे-छोटे काम दें। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को पहचानने का मौका भी दें। दीपक, माचिस, कपूर और जलती लौ जैसे सामान बच्चों को न दें, इन्हें बड़े ही संभालें।

मिठाई के डिब्बों को बच्चों से दिलवाए पर्सनल टच

रिश्तेदारों या पड़ोसियों को दी जाने वाली मिठाइयों पर बच्चों से नाम लिखवा सकते हैं। बच्चों से छोटे ग्रीटिंग कार्ड बनवाएं। वे हर कार्ड पर नाम लिख सकते हैं या अपनी तरफ से एक शुभकामना संदेश लिख कर मिठाई के साथ रखें। बाजार से खरीदे मिठाई के डिब्बों पर रिबन या पेपर टैग लगाना भी अच्छा ऑप्शन है। इससे बच्चों को देने और बांटने की खुशी समझने का मौका मिलेगा।

घर के पुराने सामान से बनवाएं डेकोर

खाली कांच के जार, रंगीन कागज, पुराने गिफ्ट रैपर और रिबन से सजावट तैयार कराएं। बच्चे पेपर बंदनवार, नाम के टैग या छोटी सजावटी लड़ियां बना सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटी बच्चे स्कूल में भी सीखते हैं, ऐसे में घर पर बंदनवार या क्राफ्ट बनाना आसान होगा। कांच टूटने, कैंची या गर्म ग्लू गन का इस्तेमाल करने वाले काम बड़ों की निगरानी में ही करें।

बच्चों को दें 'गेस्ट वेलकम' की जिम्मेदारी

मेहमान आने वाले हों, तो बच्चों से फुटवियर रखने की जगह व्यवस्थित करवाएं या पानी के गिलास और नैपकिन तैयार करने में मदद लें। वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी या रिश्तेदारों के लिए खुद बनाया हुआ कार्ड भी दे सकते हैं। इससे उन्हें परिवार के साथ त्योहार मनाने के मायने समझ में आएगी।

मिठाई और स्नैक्स की छोटी प्लेट तैयार करवाएं

बड़ों की निगरानी में बच्चों से सूखे मेवे, नमकीन या पहले से तैयार मिठाइयों को छोटी प्लेटों में सजवाएं। पानी-जूस का गिलास अरेंज करें। स्नैक्स की प्लेट लगाएं, लेकिन गर्म तेल, चाशनी, गैस और ओवन से जुड़े काम बच्चों को न दें।

Diwali with kids fun practical festival activities.
Kids Travel Checklist: बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 10 जरूरी चीजें

एक फैमिली दीवाली मोमेंट बनाएं

त्योहार की तैयारी पूरी होने पर बच्चों से पूछें कि उन्हें कौन-सा काम सबसे अच्छा लगा। उनकी बनाई सजावट या कार्ड के साथ एक पारिवारिक तस्वीर लें। चाहें तो हर साल की एक तस्वीर और बच्चे की एक छोटी याद डायरी में लिखें। इससे दीवाली बच्चों के लिए अलग और खास मेमोरी बन जाएगी।

बच्चों को काम दें, पर परफेक्ट नतीजे की उम्मीद न रखें

बच्चों से करवाए गए काम में समय ज्यादा लग सकता है और सजावट वैसी नहीं बनेगी जैसी परफेक्ट आपने सोची थी। लेकिन मकसद घर को बिल्कुल परफेक्ट बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को त्योहार की तैयारी में शामिल करना और उन्हें उसका हिस्सा बनाना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com