Kids Travel Checklist: बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 10 जरूरी चीजें

Travel Essentials For Kids: बच्चों के साथ सफर पर निकलने से पहले सिर्फ कपड़े और खिलौने पैक करना काफी नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें है, जो आपके सफर को आसान बना सकता है। जानें।
Kids travel checklist medicines first aid essentials.
ट्रैवलिंग विथ किड्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बच्चों की नियमित दवाइयां और जरूरी फर्स्ट-एड किट साथ रखें।

  • सफर की अवधि के हिसाब से कपड़े, स्नैक्स और हाइजीन किट पैक करें।

  • ट्रेन, कार या फ्लाइट में बच्चों की सुरक्षा के लिए पहले से तैयारी करें।

Child Travel Safety: छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान है, तो पैकिंग के दौरान कुछ जरूरी चीजों को पैक कर लेंगे, तो बच्चों के साथ ट्रैवलिंग आसान और टेंशन फ्री रहेगा। सफर के दौरान मौसम बदलने, कपड़े गंदे होने, भूख लगने या तबीयत खराब होने जैसी छोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में पहले से तैयार बैग आपकी यात्रा को आसान बना सकता है। निकलने से पहले इस चेकलिस्ट पर नजर डाल लें।

जरूरी दवाइयां और मेडिकल जानकारी

अगर बच्चे की कोई नियमित दवा चल रही है, तो उसे पर्याप्त मात्रा में साथ रखें। दवा उसकी मेन पैकेजिंग में रखें और डॉक्टर की बताई खुराक का पालन करें। बच्चे को बुखार, एलर्जी या मोशन सिकनेस की समस्या रहती है, तो सफर से पहले डॉक्टर से पूछ लें कि कौन-सी दवा और कितनी मात्रा उपयुक्त होगी। बच्चों की बेसिक दवाइयां जैसे- बुखार, दस्त, कोल्ड-कफ, कॉलिक पेन, भी साथ में जरूर कैरी करें।

छोटा फर्स्ट-एड किट

एक छोटा फर्स्ट एड किट तैयार करें। बैग में बैंडेज, गॉज, एंटीसेप्टिक वाइप्स और डिजिटल थर्मामीटर जैसी जरूरी चीजें रख सकते हैं। छोटे कट या मामूली चोट के समय ये काम आ सकती हैं।

जरूरी डॉक्युमेंट्स

ट्रेन या फ्लाइट की टिकट, होटल बुकिंग और जरूरत के अनुसार बच्चे का पहचान पत्र रखें। बच्चे की किसी गंभीर एलर्जी या मेडिकल जरूरत से जुड़ी जानकारी से जुड़े प्रिस्क्रिप्शन भी साथ रख सकती हैं। जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी फोन में रखना अधिक यूजफुल होगा।

अतिरिक्त कपड़े

बच्चों के लिए एक-दो जोड़ी अतिरिक्त कपड़े, अंडरगारमेंट्स और मौसम के अनुसार हल्के या गर्म कपड़े रखें। छोटे बच्चों के लिए अतिरिक्त नैपी और कपड़े आसानी से पहुंचने वाली जगह पर पैक करें। अगर आपकी ट्रैवलिंग 3 दिन की है, तो आप बच्चों के लिए 5 दिन के हिसाब से पैक करें।

पानी और हल्के स्नैक्स

पानी की बोतल और बच्चे की उम्र के अनुसार आसानी से खाए जा सकने वाले स्नैक्स रखें। फल, घर का बना हल्का नाश्ता या वो स्नैक्स जो बच्चा पसंद से खाता हो। जल्दी खराब होने वाले खाने को लंबे समय तक न छोड़ें।

हाइजीन किट

टिश्यू, वेट वाइप्स, हैंड सैनिटाइजर, साबुन और टूथब्रश-पेस्ट रखें। छोटे बच्चों के लिए नैपी, डिस्पोजल बैग और अतिरिक्त अंडरगारमेंट्स भी काम आएंगे। सैनिटाइजर छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

बच्चे की पसंद की एक चीज

बच्चे का पसंदीदा छोटा खिलौना, कहानी की किताब या सॉफ्ट टॉय सफर में उसका मन लगाए रखने में मदद करता है। बहुत ज्यादा खिलौने रखने के बजाय एक-दो हल्की चीजें चुनें।

धूप और कीड़ों से बचाव

ट्रैवल डेस्टिनेशन और मौसम के हिसाब से टोपी, आरामदायक जूते और बच्चे की उम्र के अनुकूल सनस्क्रीन रखें। मच्छरों वाले इलाके में बच्चों के लिए उपयुक्त रिपेलेंट इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल पर दिए निर्देश पढ़ें।

Kids travel checklist medicines first aid essentials.
International Stuttering Awareness Day: बच्चा हकलाता है तो उसकी बात पूरी न करें, इन 6 बातों का रखें ध्यान

यात्रा के हिसाब से सुरक्षा का सामान

कार से जा रहे हैं, तो बच्चे की उम्र और आकार के अनुसार सही चाइल्ड कार सीट का इस्तेमाल करें। ट्रेन या फ्लाइट में बच्चे पर नजर रखें और भीड़ में मिलने के लिए एक तय जगह बताएं। छोटे बच्चे की जेब में पेरेंट्स का फोन नंबर या कॉन्टैक्ट से जुड़ी जानकारी भी रखें।

निकलने से पहले आखिरी चेकलिस्ट

घर से निकलने से पहले टिकट, फोन, चार्जर, दवाइयां, पानी, कपड़े और जरूरी दस्तावेज दोबारा जांच लें। मौसम और यात्रा की अवधि के हिसाब से सामान रखना आपकी जर्नी को यादगार बना सकता है। बच्चों को सफर के दौरान किसी परेशानी या तबीयत खराब होने पर तुरंत बताने के लिए भी समझाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com