मिट्टी के दीपक (सौ. डिजाइन फोटो)
DIY Diya Decoration Ideas: देश के सबसे बड़ों त्योहारों में से एक दिवाली होता है जिसे धूमधाम के साथ देशवासी मनाते है। दीयों और रंगोली के रंग-बिरंगे रंगों से यह त्योहार मनाया जाता है। दीवाली के मौके पर मिट्टी के दीपक जलाने का महत्व होता है। मिट्टी के दीये दिवाली पर रोशनी और उजाले का प्रतीक होता है। अगर आप इस दीवाली पर मिट्टी के दीयों के साथ कुछ नया करना चाहते है तो, इनकी सजावट के लिए बताए जा रहे तरीकों से सजावट कर सकते है।
घर में कई तरह की चीजें होती है तो वहीं पर डेकोरेशन के आइडियाज होते है चलिए जानते है इसके बारे में।
1- पिस्ता के छिलकों का उपयोग
आप मिट्टी के दीयों को सजाने या सुंदर बनाने के लिए पिस्ता के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते है। आमतौर पर पिस्ता के छिलकों को हम सभी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन छिलकों को काटकर, रंग कर और दीयों पर चिपकाकर हम बेहद ही खूबसूरत और अनोखे दीये तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दीया सजाने का तरीका बताया गया है।
जरूरी सामान
बनाने का तरीका
2-कलर पेंट से करें सजावट
अगर आपके पास पिस्ता के छिलके मौजूद नहीं है तो कलर पैंट का इस्तेमाल दीया सजाने के लिए कर सकते है।
इसके लिए सबसे पहले मिट्टी के दीपक को धोकर सुखा लें।
अब दीये पर एक बेस कोट लगाएं। ऐसा करने से पेंट करने में आसानी होती है।
इसके बाद दीये पर अपनी मनपसंद की कोई आकृति बनाकर उसे सजाएं।
अब बनाए गए डिजाइन रंग भरकर धूप में अच्छे से सुखाएं।
3- कस्टमाइज्ड स्टिकर्स का इस्तेमाल
दिवाली से पहले मिट्टी के दिये सजाने के लिए आज कस्टमाइज्ड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर आप विभिन्न डिज़ाइन और थीम के स्टिकर्स का चयन कर सकते हैं। बाजार में आसानी से मौजूद स्टिकर्स से दीये सजाने से आपको नया लुक मिलेगा।
4-बेसन और रंगीन चूना
दीयों को सजाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते है। आप बेसन और रंगीन चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं, बेसन का गोंद बना कर उसे दीपक पर सजाएं और फिर रंगीन चूने से इसे सजाएं, यह तरीका न केवल सुंदर है, बल्कि यह आपकी संस्कृति को भी दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ 2025: मुंबई-ठाणे के बाजार सजे, साड़ियों की खरीदारी में महिलाओं का उत्साह बढ़ा
5-फ्लॉवर्स का इस्तेमाल
दीपक सजाने के लिए आप फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते है।ताजे या सूखे फूलों से बनी माला दीपक को एक प्राकृतिक और भव्य लुक देगी, आप इसे दीपक के चारों ओर लपेट सकते हैं या फिर उसके पास रख सकते हैं। यह फूल सुंदरता के साथ खास खुश्बू बिखेरता है।