गर्मी में कूल-कूल कर रहे डिजाइनर मटके। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: दिन-प्रतिदिन गर्मी तेज होती जा रही है। लोगों को ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। हालांकि लोगों को फ्रिज का पानी तो उपलब्ध हो जाता है, लेकिन वह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता, बल्कि मिट्टी का घड़ा, मटका, सुराही का पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लोगों की जरूरत को समझते हुए इन दिनों बेसा, बेलतरोड़ी, पिपला, हुड़केश्वर, सक्करदरा, म्हालगी नगर, उदय नगर के फुटपाथों पर मटका व्यवसायियों द्वारा डिजाइनर मटके, बोतल, डिजाइनर सुराहियां बेचने के लिए रखी गई हैं।
कलाकारी किए हुए विभिन्न रंगों में मटकों की खूबसूरती राहगीरों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। फुटपाथ पर लगे मटकों को खरीदना लोग पसंद कर रहे हैं, साथ ही मिट्टी से बनी बोतलें भी आकर्षित कर रही हैं। ये बोतलें दूर के सफर में ले जा सकते हैं। इसमें लंबे समय तक पानी ठंडा रहता है।
बेसा, बेलतरोड़ी, पिपला, हुड़केश्वर, सक्करदरा, म्हालगी नगर, उदय नगर के फुटपाथों पर मटका व्यवसायियों द्वारा डिजाइनर मटके बेचने के लिए रखे गए हैं। सबसे अधिक महिलाएं किचन को टू इन वन तरीके से सजाने के उद्देश्य से डिजाइनर मटकों को खरीदना पसंद कर रही हैं। ऐसे में डिजाइनर मटकों की खरीदारी अधिक हो रही है। आकर्षक सुराही भी लोग पसंद कर रहे हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
महिलाएं अपने किचन को सजाने के उद्देश्य से डिजाइनर मटका खरीदना पसंद कर रही हैं। इन मटकों की आकर्षक कलाकृति राहगीरों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। इन मटकों से पानी ठंडा भी मिलेगा और किचन को भी सजाया जा सकता है। गर्मी में इनकी मांग ज्यादा होती है।
डिजाइनर मटकों की कीमत सामान्य मटकों से अधिक होती है। डिजाइनर मटके 200 से 1000 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं, जबकि सादे मटके 100 से 500 रुपए में उपलब्ध हैं। मिट्टी की बोतलें 100 से 500 रुपए में मिल रही हैं।
कुम्हारपुरा में मटकों की कढ़ाई, घड़ाई की जाती है और बिक्री हुड़केश्वर, सक्करदरा के फुटपाथों पर होती है। जनवरी माह से ही मटकों की बिक्री शुरू हो जाती है। लोग डिजाइनर मटकों के साथ ही मिट्टी की बोतलों को भी खरीद रहे हैं, क्योंकि मिट्टी की बोतलें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती हैं। इसमें बारह महीने ठंडा पानी तो मिलेगा ही, इसके साथ ही दूर के सफर में भी साथ ले जा सकते हैं, इसलिए लोग मिट्टी की बोतल की अधिक मांग कर रहे हैं। जितनी भी बोतलें बेचने के लिए लाई जा रही हैं, वह सब बिक जा रही हैं। अभी गर्मी बढ़ने से मटकों की बिक्री में तेजी आई है।