बालों की सेहत के लिए रामबाण औषधि है नारियल का तेल, जानिए किन चीजों को मिलाने से मिलता है फायदा
Coconut Oil For Hair: अगर आप बालों की देखभाल नेचुरल तरीके से करना चाहते है तो आपके लिए नारियल तेल से बेहतर उपाय कुछ नहीं है। नारियल तेल का इस्तेमाल कई चीजों के साथ करने से फायदे मिलते है।
- Written By: दीपिका पाल
नारियल का तेल (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Coconut Oil For Hair: सेहत के साथ त्वचा और बालों की देखभाल करना भी जरूरी होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में, बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान का असर बुरा ही शरीर पर पड़ता है। अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो बाल झड़ने लगते है औऱ रूखे भी हो जाते है। हर उम्र में बालों के झड़ने की समस्या देखने के लिए मिलते है। वैसे तो बालों को झड़ने से बचाने के लिए वैसे तो कई महंगे प्रोडक्ट्स मार्केट में मिल जाते है लेकिन केमिकल्स होने की वजह से इसे लेने से कतराते है।
अगर आप बालों की देखभाल नेचुरल तरीके से करना चाहते है तो आपके लिए नारियल तेल से बेहतर उपाय कुछ नहीं है। नारियल तेल का इस्तेमाल कई चीजों के साथ करने से फायदे मिलते है।
कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है नारियल तेल
यहां पर नारियल तेल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें लॉरिक एसिड, विटामिन ई, और एंटीफंगल तत्व बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। आयुर्वेद में इसे ‘केश्य’ यानी बालों को पोषण देने वाला माना गया है। जब इस तेल को कुछ घरेलू और प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो इसका असर और भी प्रभावशाली हो जाता है। यह नारियल तेल न सिर्फ बालों को टूटने और झड़ने से रोकता है, बल्कि स्कैल्प की सेहत सुधारकर नई ग्रोथ में भी मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार
Morning Face Wash: क्या केवल पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें सुबह फेस क्लीनिंग का सही तरीका
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स
जानिए किन चीजों को मिलाने बाल होते है मजबूत
अगर आप बालों की सेहत को बेहतर और मजबूत बनाना चाहते है इसमें कई चीजों को मिलाकर बालों में लगा सकते है।
1- नारियल तेल में अगर शहद मिलाया जाए, तो यह मिश्रण बालों में नमी बनाए रखने के साथ-साथ दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है।
2- अगर आप बालों में अंडे को मिलाकर लगाते है तो इसका फायदा मिलता है। यह एक तरह का प्रोटीन ट्रीटमेंट बन जाता है, जिससे कमजोर बालों को मजबूती मिलती है।
3- बालों की सेहत के लिए आंवला, रामबाण औषधि में से एक है। अगर आप नारियल तेल में आंवले का पाउडर मिलाकर लगाते है तो फायदा मिलता है। यह घरेलु नुस्खा सफेद हो रहे बालों और हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकता है।
4- इसके अलावा एलोवेरा और नारियल तेल डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले इन मार्केट में कर लें साड़ियों की खरीददारी, मिलेगी सेलेब्स इंस्पायर्ड डिजाइंस
5- अगर आप नारियल के तेल को दही के साथ मिलाकर लगाते है तो बालों की अच्छी कंडीशनिंग हो जाती है। यह बालों में आपके नेचुरल चमक देता है।
6- आप नारियल तेल को मेथी और केला के साथ मिलाकर लगाते है तो फायदा मिलता है। वे बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।
