दिल्ली का चांदनी चौक- शादी हो या फिर कोई व्रत-त्योहार, हर मौके पर यहां पर आपको डिजाइनर साड़ियां मिल सकती है। इस बाजार में बनारसी, सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन साड़ियां किफायती दामों पर मिल सकती है वहीं मनीष मल्होत्रा की तरह डिजाइनर साड़ियां भी कम कीमत पर मिल जाती है। आपको यहां पर 1500 से आठ हजार रुपये में डिजाइन और फैब्रिक के मुताबिक आपकी मनपसंद साड़ी मिल सकती है।