हेयर ग्रोथ के लिए कौन से तेल हैं बेस्ट, ये 5 तेल देंगे आपको फ़ास्ट ग्रोथ और खूबसूरत घने बाल!

बालों की ग्रोथ और घनेपन के लिए सही तेल चुनना बेहद जरूरी है। यहां आपको बालों की ग्रोथ के लिए कुछ ऐसे ही तेलों और उनके फायदे के बारे में बताने वाले हैं।
हेयर ग्रोथ के लिए कौन से तेल हैं बेस्ट, ये 5 तेल देंगे आपको फ़ास्ट ग्रोथ और खूबसूरत घने बाल!
कौन-कौन से तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मौजूदा समय में बालों का झड़ना, कमजोर और पतले बाल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। गलत खान-पान, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट के अधिक इस्तेमाल से बाल कमजोर होते हैं। ऐसे में बालों की सेहत बनाए रखने के लिए सबसे बेस्ट तेल का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

क्योंकि एक अच्छा और प्राकृतिक गुणों से भरपूर तेल न सिर्फ बालों को पोषण देते हैं, बल्कि स्कैल्प की सेहत को भी सुधारते हैं।

यूं तो मार्केट में बालों की ग्रोथ और घनेपन को बढ़ाने के लिए कई तरह के तेल जैसे- नारियल तेल, भृंगराज तेल, अरंडी तेल, बादाम तेल और जैतून तेल आदि उपलब्ध हैं, जो काफी फायदेमंद और असरदार भी माने जाते हैं।

इनमें से कुछ तेलों में खास तरह की जड़ी-बूटियां होती हैं,जो बालों की ग्रोथ को नेचुरल तरीके से बढ़ाती है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि कौन-कौन से तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट है।

कौन-कौन से तेल बालों के लिए सबसे बेस्ट है जानिए :

करें बादाम तेल का इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, बालों के लिए सबसे बेस्ट तेल बादाम के तेल को माना जाता है। अगर आप हेयर ग्रोथ चाहते हैं, तो बादाम के तेल से सिर की मालिश जरूर करें। इसके लिए आप बादाम के तेल को हल्का गुनगुना करें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे सिर की हल्की-हल्की मालिश करें। यह तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। यह हेयर फॉल को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों की चमक बढ़ाता है।

करें मेथी तेल का इस्तेमाल

आपको बता दें, बादाम के तेल के अलावा, हेयर ग्रोथ के लिए आप मेथी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मेथी का तेल हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। यह स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। मेथी का तेल लगाने से हेयर फॉल कंट्रोल होता है। इससे बालों की लंबाई भी तेजी से बढ़ती है।

करें नारियल तेल का इस्तेमाल

बालों के लिए सबसे बेस्ट नारियल तेल को भी जाना जाता है। अगर आप बालों की ग्रोथ चाहते हैं, तो नारियल तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। नारियल तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। यह हेयर ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही, बालों को सिल्की और शाइनी भी बनाता है।

अगर आपके रूखे और बेजान बाल हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। नारियल तेल बालों को झड़ने से रोकता है। इसके लिए आप नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

यह भी पढ़ें-

टूटते-झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाएगी आम की पत्तियां, मजबूत हो जाएंगी बालों की जड़ें, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

अरंडी का तेल

हेयर ग्रोथ के लिए आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अरंडी का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।

करी पत्ते का तेल

करी पत्ते का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। आप घर पर ही करी पत्ते का तेल बना सकते हैं। करी पत्ते का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com