- Hindi News »
- Lifestyle »
- Best Ways To Avoid Purse Pickpocketing Or Wallet Theft
पर्स की पॉकेटमारी या बटुए की चोरी से बचने के बेहतरीन तरीके, टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे ट्रैक कर सकते हैं अपना बटुआ, जानिए
आज हम आपको बाजार में बटुआ यानी पर्स चोरी होने से बचाने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप चोरों और लुटारो से अपनी पर्स चोरी होने से बचा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

बटुए को इस तरह रखें सेफ (सौ.सोशल मीडिया)
Wallet Safety Tips: मौजूदा समय में बटुए यानी पर्स की चोरी होना आम समस्या हो गई है। इससे आज हर कोई परेशान है। ये घटनाए ज्यादातर भीड़-भाड़ और चहल पहल वाले इलाकों में होती है। आपको बता दें, इससे न सिर्फ पैसों का नुकसान होता है, बल्कि कई अहम डॉक्यूमेंट के मिसयूज होने का रिस्क भी पैदा हो जाता है साथ ही टेंशन अलग होती है।
हालांकि अगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे तो मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट में अपने बटुए को चोरी होने से बचा सकते है। ऐसे में आज हम आपको बाजार में बटुआ यानी पर्स चोरी होने से बचाने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप चोरों और लुटारो से अपनी से पर्स चोरी होने से बचा सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में।
बटुए को इस तरह रखें सेफ
सम्बंधित ख़बरें
No Smoking Day: क्यों सुबह उठते ही आती है तेज खांसी? हल्के में न लें फेफड़े खराब होने के ये लक्षण!
बार-बार कोशिश करने के बाद भी नहीं छोड़ पा रहे हैं सिगरेट? बिना किसी सप्लीमेंट के ऐसे पाएं स्मोकिंग से आजादी
Gudi Padwa 2026: मराठी लुक में चार चांद लगा देंगी ये खूबसूरत नथ! गुड़ी पड़वा के लिए चुनें ये लेटेस्ट डिजाइन्स
Wedding Glow: शादी में बचे हैं कुछ ही दिन और चेहरे पर है जिद्दी टैनिंग? बस आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
आपको बता दें, चोरों और लुटारो से बचाने के लिए सबसे पहले अपने बटुए को हमेशा सेफ जगह पर रखें। पुरुषों को बटुआ अपनी पैंट की पिछली जेब में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये चोरों का सबसे आसान निशाना होता है। इसके बजाय, पर्स को सामने वाले पॉकेट या जैकेट की अंदरूनी जेब में रखें।
महिलाओं को अपने पर्स को कंधे पर लटकाने के बजाय, उसे मजबूती से पकड़कर रखना चाहिए। क्रॉस-बॉडी बैग का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसे चुराना या छीनना मुश्किल होता है।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
बटुए यानी पर्स की चोरी से बचाने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों, जैसे बस स्टैंड, मेला या बाजार में, अपने आसपास के लोगों पर नजर रखें। अगर, कोई संदिग्ध इंसान आपके बहुत करीब आता है या धक्का-मुक्की करता है, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। अपने बैग या बटुए को हमेशा अपनी नजरों के सामने रखें।
टेक्नोलॉजी की मदद लें
आपको बता दें, आजकल मार्केट में कई स्मार्ट वॉलेट मिलते हैं, जिनमें जीपीएस ट्रैकर या अलार्म सिस्टम होता है। ये चोरी होने पर आपको तुरंत इंफॉर्म कर सकते हैं। साथ ही, अपने कार्ड्स की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप्स में अलर्ट सेट करें, ताकि कोई ट्रांजेक्शन होने पर आपको तुरंत पता चले।
ज्यादा रकम लेकर न चलें
बाजार में हद से ज्यादा कैश या कीमती सामान साथ न ले जाएं। पर्स में उतना ही पैसा रखें, जितनी जरूरत हो। क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जगह डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन, जैसे यूपीआई, का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ सेफ है, बल्कि चोरी होने की स्थिति में नुकसान को भी कम करता है। साथ ही, अपने पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी न रखें।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पर्स चोरी होने पर क्या करें जानिए
आपको बता दें, अगर तमाम सावधानियों के बावजूद पर्स चोरी हो जाए, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें और अपने बैंक को इंफॉर्म कर सारे कार्ड्स ब्लॉक करवाएं। इन सावधानियों को अपनाकर आप बाजार में अपने बटुए को सेफ रख सकते हैं और चोरी के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Best ways to avoid purse pickpocketing or wallet theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला: ठंडे पानी के कैन का व्यवसाय चरम पर, लेकिन शुद्धता भगवान भरोसे; बिना जांच के घरों में पहुँच रही बीमारिय
Mar 11, 2026 | 06:03 PMक्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप
Mar 11, 2026 | 06:03 PMPAK vs BAN: बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, नाहिद राणा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान हुआ पस्त, फिर कटाई नाक
Mar 11, 2026 | 06:01 PMसहेली के एक्स पति से की थी शादी, अब 3 साल में टूटा हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का रिश्ता
Mar 11, 2026 | 05:59 PMहोर्मुज स्ट्रेट में भारी तनाव! भारत आ रहे थाईलैंड के जहाज पर हमला, 20 नाविकों का रेस्क्यू; 3 अब भी लापता
Mar 11, 2026 | 05:57 PM‘गेट वेल सून फडणवीस’: हर्षवर्धन सपकाल का पलटवार, मुख्यमंत्री के ‘बुद्धि’ वाले बयान को बताया बहुजनों का अपमान
Mar 11, 2026 | 05:54 PMICC का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर हुई धनवर्षा, अन्य टीमों के हाथ लगी इतनी रकम
Mar 11, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM














