Wedding Glow: शादी में बचे हैं कुछ ही दिन और चेहरे पर है जिद्दी टैनिंग? बस आजमाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Bridal Skin Care Tips: शादी से पहले हर लड़की अपने चेहरे पर ग्लो चाहती है लेकिन कई बार धूप और प्रदूषण की वजह से जिद्दी टैनिंग परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे टैनिंग दूर कर सकते हैं।
Bridal Skin Tanning Removal Home Remedies
स्किन टेन (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Wedding Glow Tips: शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है लेकिन तैयारियों की भागदौड़ और धूप में घूमने के कारण चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। अगर पार्लर जाने का समय नहीं है तो घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें आपके चेहरे को चांद सा चमका सकती हैं।

शादी की तारीख नजदीक आते ही दुल्हनों और दूल्हों के मन में सबसे बड़ी चिंता अपनी त्वचा के निखार को लेकर होती है। अक्सर शॉपिंग और प्री-वेडिंग शूट्स के चक्कर में चेहरे, हाथों और गर्दन पर सन टैन जमा हो जाता है जो मेकअप के बाद भी लुक को फीका कर देता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो महंगे केमिकल्स के बजाय ये  देसी नुस्खे आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

बेसन, दही और हल्दी का  पैक

यह सदियों पुराना नुस्खा टैनिंग हटाने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इसे लगाने से चेहरा नेचुरली ग्लो करता है।

कैसे बनाएं

2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ताज़ा दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे और प्रभावित जगह पर 20 मिनट तक लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह पैक न केवल टैन हटाता है बल्कि चेहरे पर गुलाबी निखार भी लाता है।

टमाटर और शहद का एंटी-टैन मास्क

टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपीन होता है जो जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को काटने में सक्षम है। शहद त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है जिससे शादी के दिन चेहरा रूखा नहीं दिखता।

कैसे बनाएं

टमाटर के पल्प में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। 15 मिनट बाद इसे धो लें। यह उपाय ऑयली स्किन वालों के लिए वरदान है क्योंकि यह पसीने से होने वाली चिपचिपाहट को भी कम करता है।

पपीता और नींबू का रस

पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है जो डेड स्किन को हटाकर नई और चमकदार त्वचा बाहर लाता है। नींबू का रस कालेपन को दूर करने का सबसे तेज तरीका है।

कैसे बनाएं

पके हुए पपीते को मैश करें और उसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे गर्दन और हाथों पर लगाएं। एक ही इस्तेमाल में आपको फर्क दिखने लगेगा।

शादी से कम से कम 15 दिन पहले से इन नुस्खों को सप्ताह में दो बार आजमाना शुरू कर दें। साथ ही दिन में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें और शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com