सोने से पहले पिएं ये हर्बल ड्रिंक, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव
Best Bedtime Herbal Drinks: रात को सोने से पहले एक अच्छी हर्बल ड्रिंक न सिर्फ नींद को बेहतर करती है बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाती है। घर पर इन ड्रिंक को बनाकर सेवन करने से शरीर दुरुस्त रहता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिनभर की थकान और तनाव से राहत पाने के लिए रात का समय सबसे बेस्ट होता है। नींद की कमी, थकावट, पाचन समस्या, कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए हर्बल ड्रिंक बेहतरीन विकल्प है। रात के समय सही ड्रिंक का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। हर्बल ड्रिंक में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं।
सोते समय हमारा शरीर खुद को हील करता है जिस वजह से सुबह उठकर अच्छा महसूस होता है। लेकिन अगर आप शारीरिक और मानसिक सुकून चाहते हैं, तो सोने से पहले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पी सकते हैं। जिससे नींद अच्छी आती है और दिमाग भी शांत रहता है।
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या रहती है तो रात को सोने से पहले सौंफ और अजवाइन की चाय पीनी चाहिए। दोनों खाना पचाने में मदद करते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए एक कप पानी में थोड़ा सौंफ और अजवाइन डालकर अच्छे से उबाल लें और अब इसे छानकर पिएं।
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रात के समय दालचीनी की चाय पी सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर वजन कम करने का मन है तो रोजाना दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए पानी में दालचीनी को उबालें और उसमें शहद मिलाकर सेवन करें।
हल्दी और काली मिर्च की चाय शरीर को कई फायदे पहुंचाती है। यह चाय शरीर की सूजन को कम करने का भी काम करती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के दर्द को भी कम करते हैं। इस चाय का सेवन सोने से पहले किया जा सकता है।
हरी इलायची की चाय ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी में दो इलायची उबाल लें। इसका सेवन रात को सोने से पहले करेंगे तो अच्छी नींद आएगी।
सोने से पहले इन हर्बल ड्रिंक को पीने से तनाव कम होता है और नींद की समस्या भी नहीं रहती। नींद की कमी की वजह से शरीर में तनाव, मोटापा, थकान और कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में इन हर्बल ड्रिंक्स का सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।
