कोल्ड ड्रिंक को कहें बाय! गर्मियों की डाइट में शामिल करें छाछ, लू और पेट की गर्मी को कर देगा तुरंत छूमंतर!
Summer Wellness Tips: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में छाछ एक प्राकृतिक और हेल्दी ड्रिंक है, जो लू से बचाव करने के साथ-साथ पेट की गर्मी को भी शांत करता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
ठंडी-ठंडी मसाला छाछ से भरा गिलास (सौ. फ्रीपिक)
Benefits of Buttermilk: गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। नेशनल हेल्थ मिशन और आयुर्वेद के अनुसार छाछ एक बेहतरीन प्राकृतिक पेय है जो आपके हाइड्रेशन और पाचन में सुधार करता है।
देशभर में गर्मियों का मौसम अपनी पूरी तपिश, लू और उमस के साथ दस्तक दे चुका है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है लोग प्यास बुझाने के लिए तुरंत कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस का सहारा ले रहे हैं। हालांकि नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार इन पैक्ड ड्रिंक्स में मौजूद अत्यधिक चीनी और हानिकारक रासायनिक तत्व शरीर को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में आयुर्वेद ने छाछ को एक प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प के रूप में अमृत के समान माना है।
कैसे बनता है छाछ?
छाछ दही को मथकर बनाया जाने वाला एक हल्का और ठंडा पेय है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो गर्मियों में होने वाले डिहाइड्रेशन से शरीर को तुरंत बचाता है। जहां कोल्ड ड्रिंक्स केवल क्षणिक राहत देती हैं वहीं छाछ शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ ऊर्जा से भर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
Plants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
पाचन तंत्र के लिए वरदान
छाछ का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि यह आपको पाचन तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं। रोजाना इसके सेवन से पेट साफ रहता है और गर्मियों में अक्सर होने वाली समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच काफी कम हो जाती हैं। यह पेट की गर्मी को शांत करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
यह भी पढ़ें:- Health Tips: मक्खन की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी! गर्मियों की इस सब्जी में छिपा है वेट लॉस का राज
त्वचा में निखार और हड्डियों की मजबूती
इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि छाछ का सीधा संबंध आपकी सुंदरता से भी है। पेट की गर्मी शांत होने के कारण चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसे और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं जिससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। इसके अतिरिक्त यह कैल्शियम और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। यह न केवल मांसपेशियों को पोषण देता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स और वजन नियंत्रण
बता दें कि गर्मियों में पसीने के माध्यम से शरीर से पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी खनिज बाहर निकल जाते हैं। छाछ इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा कर शरीर का संतुलन बनाए रखता है। इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन डाइट ड्रिंक है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।
छाछ बनाने का सही तरीका और समय
छाछ को घर पर बनाना बेहद आसान है। ताजे दही को अच्छी तरह फेंटकर उसमें पर्याप्त पानी मिलाएं। स्वाद और स्वास्थ्य लाभ बढ़ाने के लिए इसमें सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च और ताजी पुदीने की पत्तियां डाली जा सकती हैं। कुछ लोग इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस भी मिलाते हैं। इसे सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर के समय पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
