Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट

Tips For Choosing Best Sunglasses: गर्मियों में तेज धूप व यूवी किरणें आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आंखों को बचाने के लिए चश्मे का उपयोग करना चाहिए, लेकिन कौन सा है बेस्ट?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 25, 2026 | 04:36 PM

सनग्लासेस (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Sunglasses For Eyes Protection: देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। न चाहते हुए घर से बाहर निकलना पड़ता है, ऐसे में एक्सपर्ट घर से निकलने से पहले मुंह, आंख व नाक को ढककर निकलने की सलाह देते है।

आंखों को ढकने के लिए चश्मे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या कोई भी चश्मा आपकी आंखों को यूवी किरणों व तेज धूप से बचा सकता है। तेज धूप की वजह से आंखें खराब भी हो सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जगह-जगह पर चश्मे बेचे जा रहे हैं। लोग गर्मी के हिसाब से अपने मनपसंद रंग के बड़े ग्लास वाले चश्मे खरीद रहे हैं। जिससे सूर्य की तेज किरणों से बचा जा सके।

चश्मा खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल (Sunglasses Buying Tips)

  • यूवी ब्लॉक सनग्लासेस को प्राथमिकता देनी चाहिए। धूप का चश्मा खरीदने से पहले यह जरूर चेक करें कि वह 100 फीसदी यूवी किरणों से बचाव करने में सक्षम है या नहीं।
  • चश्मे के रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कई बार लोगों को लगता है कि डार्क कलर के चश्मे सन प्रोटेक्शन के लिए बेहतर है, जब कि रंगों का सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। चश्मे का यूवी प्रोटेक्टेड होना ज्यादा जरूरी है।
  • इस तपती धूप में पोलराइज चश्मे किसी काम के नहीं होते हैं। दरअसल, पोलराइज चश्मों का काम रास्ते पर पानी या सड़क को रिफ्लेक्ट करके उसकी चमक को कम करना होता है। इसलिए आंखों को बचाने के लिए 100 फीसदी यूवी प्रोटेक्टेड पोलराइज सनग्लास का ही चुनाव करें।
  • आंखों को बचाने के लिए ओवर साइज सनग्लासेज बेहतर विकल्प हैं। इससे आंखों के आसपास का ज्यादा एरिया कवर होता है और आंखों के नीचे काले घेरे नहीं बनते हैं।
  • आंखों के लिए प्लास्टिक फ्रेम वाले चश्मों का चयन सही रहता है। दरअसल मेटल फ्रेम के चश्में में धूप रिफ्लेक्ट होकर फेस पर ही पड़ती है। ऐसे में आप सनग्लास पहनने के बावजूद भी स्किन इरिटेशन के शिकार हो सकते हैं। साथ ही मेटल फ्रेम की वजह से चेहरे पर झुर्रियां, कील-मुहांसे और टैनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मियों में आंखों में होने वाली समस्याएं

  • आंखों का लाल होना

गर्मियों में कंजेक्टिवाइटिस की समस्या आम है। इसमें आंखें लाल हो जाती है और आंखों में खुजली होने लगती है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो छुने से फैलती है।

सम्बंधित ख़बरें

Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल

Pune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी

नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल में 31.5% बढ़े डॉग बाइट केस; प्रशासन की बढ़ी चिंता

फ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

इसके लिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचना चाहिए। साथ ही किसी अन्य व्यक्ति का तौलिया, नैपकिन, बेडशीट आदि इस्तेमाल न करें।

  • एलर्जी और ड्राईनेस

गर्मियों में धूल-मिट्टी के कारण आंखों में एलर्जी हो जाती है। गर्मी में मौसम बहुत सूखा होता है, इसका असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। ऐसे में धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से पहले आंखों पर बड़े आकार के चश्मे पहनने चाहिए और ठंडे पानी से आंखों को 2-3 बार धोना चाहिए। साथ ही आईड्रॉप्स का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। समस्या अधिक हो, तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल

आंखों की समस्या से बचने के लिए इन बातों का भी रखें ख्याल

आंखों की सुरक्षा के लिए डायरेक्ट सनलाइट में जाने से पहले स्कार्फ से मुंह को ढक लेना चाहिए। धूप के अधिक एक्सपोजर से मोतियाबिंद का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाहर जाने से पहले चश्मे का उपयोग करें। डिहाइड्रेशन से बचें। इसके साथ ही 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें, इससे आंखें प्राकृतिक तौर पर अच्छी बनी रहेंगी।

Benefit of buying right sunglasses for eyes in this scorching summer heat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 03:57 PM

Topics:  

  • Eye
  • Eye Infection
  • Eyesight
  • eyesight Tips
  • Good Health
  • Health News
  • Hindi News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.