- Hindi News »
- Lifestyle »
- Be Sure To Keep These Things In Mind Before Bringing Ganeshas Idol Home If Your Idol Is Incomplete
गणेशजी की मूर्ति घर लाने से पहले इन बातों का अवश्य रखें ख्याल, कहीं आपकी मूर्ति अधूरी तो नहीं
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: 10 दिवसीय महोत्सव यानी ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का महापर्व इस बार 19 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है। गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलते हुए 28 सितंबर को समाप्त होगा। ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का महापर्व भारत ही नहीं विदेशों में भी बसे हुए भारतीय धूमधाम से मनाते हैं। यूं तो गणेश जी की पूजा हर माह में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को पूरे विधि-विधान से की जाती है। लेकिन, इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि, मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था।
यही कारण है कि, बप्पा के भक्तों को इस पावन दिन का पूरे साल इंतजार रहता है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, ‘गणेश चतुर्थी’ पर गणपति जी की मूर्ति घर में स्थापित करने से सुख-शांति आती है। लेकिन क्या आप जानते है कि गणेश जी की मूर्ति लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है ऐसे में आइए जानें गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करते समय दिशा का सबसे अधिक ध्यान रखें। इसलिए गणेश जी की मूर्ति उत्तर दिशा में रखें। क्योंकि इस दिशा में मां लक्ष्मी के साथ शिवजी भी वास करते हैं। इसके साथ ही उनका मुख घर के मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, गणपति की मूर्ति में उनकी सूंड के भी बड़े मायने हैं। सूंड के कारण ही उन्हें वक्रतुंड कहा जाता हैं। पारिवारिक खुशहाली और शुभता लाने के लिए बाईं ओर मुड़ी हुई सूंड वाले गणपति ही लेकर आएं। इस मूर्ति को वाममुखी कहा जाता है। दाहिनी ओर मुड़ी सूंड दक्षिणमुखी कहलाती है, जो काफी शक्तिशाली मानी जाती है । इस मूर्ति की पूजा के नियम काफी कठिन होते हैं। इसलिए वाममुखी मूर्ति लाना ही श्रेयस्कर है।
कहते हैं, गणपति की प्रतिमा खरीदते समय उनकी मुद्रा पर भी ध्यान जरूर दें। बैठी हुई मूर्ति को घर लाना सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा, वर्कप्लेस पर आप गणपति की खड़ी मूर्ति भी ला सकते हैं। लेकिन गणपति के दोनों पैर जमीन को छूते हुए होने चाहिए।
ज्योतिष-शास्त्र की मानें तो, गणपति का वाहन मूषक है और उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए जो भी मूर्ति खरीदें, उसमें उनके साथ उनका मूषक जरूर होना चाहिए। बगैर मूषक के गणपति की मूर्ति अधूरी मानी जाती है।
Be sure to keep these things in mind before bringing ganeshas idol home if your idol is incomplete
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














