Bandhani Fashion: अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बांधनी है बेस्ट, हर मौसम में देगा कंफर्ट के साथ स्टाइल
Bandhani Styling: हम सभी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं,लेकिन कंफर्टेबल रहने के लिए हम ज्यादातर मौसम और मूड के हिसाब से कपड़े चुनते हैं। ऐसे में बांधनी प्रिंट ऑफिस से लेकर डेलीवियर तक के लिए परफेक्ट चॉइस है।
- Written By: रीता राय सागर
बांधनी फैशन ट्रेंड (सौ. पिंटरेस्ट)
Bandhani Fashion Trend: बांधनी प्रिंट भारत के त्योहारों का फैशन स्टेटमेंट है। बांधनी या बंधेज एक प्रकार का टाई एंड डाई तकनीक है, जिसमें कपड़े को कई बंधनों में बांधकर सजाया जाता है, जो एक डिज़ाइन क्रिएट करता है और फिर इसके ऊपर रंगों के मेल से बनता है अनोखा पैटर्न। यह ज्यादातर राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।
बांधनी शब्द संस्कृत के शब्द ‘बांदा’ से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘बांधना’। बांधनी सूट के डिजाइन और स्टाइल इस समर के लिए परफेक्ट चॉइस है।
फैंसी बांधनी सूट
इस तरह का डिजाइन पार्टी वियर के लिए परफेक्ट है। लेस वाली बांधनी सूट पार्टी में अलग दिखेंगे। बांधनी में जैकेट स्टाइल, कलीदार, जैसे कई अन्य पैटर्न बाजार में उपलब्ध हैं। आप चाहे तो सिंपल सूट में भी गोटा-पट्टी लेस लगवाकर फैंसी लुक दे सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
प्लोर लेंथ अनारकली
बांधनी प्रिंट के मैटेरियल से अपनी पसंद का फ्लोर लेंथ अनारकली सूट भी अच्छा ऑप्शन है। फ्लोर लेंथ के सूट देखने में बेहद मॉडर्न लुक देने का काम करते हैं। इस तरह के सूट के साथ आप चाहे तो दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं या फिर किसी खास फंक्शन के लिए साथ में हैवी दुपट्टा कैरी करके इसे फुल पार्टी वियर बनाया जा सकता है। मॉडर्न लुक में सूट को स्टाइल करने के लिए नेकलाइन में आप कटआउट डिजाइन का गला बनवा सकते हैं।
बांधनी अनारकली सूट (सौ. पिंटरेस्ट)
प्लेन बांधनी सूट
अगर आप बांधनी सूट को रोजाना ऑफिस जाने के लिए स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए प्लेन बांधनी की कॉटन सूट अच्छी रहेगी। कंफर्ट के साथ यह आपको एलीगेंट दिखने में मदद करेगी।
डबल शेड बांधनी सूट
यदि आप थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो डबल शेड बांधनी अच्छी रहेगी। इस तरह के सूट में आपको डबल शेड का ऑप्शन मिलेगा, जिससे लुक अच्छा नजर आएगा। इसके साथ आपको दुपट्टा भी ऐसे ही डिजाइन का मिलेगा। आप इस तरह के सूट को मिनिमल ज्वेलरी के साथ वियर करें, ताकि लुक अच्छा नजर आए।
बांधनी साड़ी (सौ. पिंटरेस्ट)
बांधनी प्रिंट साड़ी
बांधनी एक ऐसा ट्रेंड है जो समय-समय पर वापसी करता रहता है। आप बांधनी की सिंपल सी शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ पा सकती हैं बहुत ही कैज़ुअल लेकिन फेस्टिव लुक। वहीं इसी साड़ी पर अगर गोटा-पट्टी या एम्ब्रॉयडरी वर्क हो जाए तो आपका आउटफिट हेवी और पार्टीवेयर हो जाता है। इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया जा सकता है। साथ में बांधनी बैंगल और नोजपिन इस लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना देंगे।
बांधनी लहंगा (सौ. पिंटरेस्ट)
ये भी पढ़ें- Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
बांधनी प्रिंट का लहंगा
बांधनी या बंधेज ऐसा फैशन ट्रेंड है, जिसे अपनी ज़रूरत के हिसाब से सिंपल भी रखा जा सकता है और हेवी लुक भी दिया जा सकता है। दुल्हनों, अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो बांधनी लहंगा आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह आपको वो खास अंदाज देगा जिसकी आपको जरूरत है। साथ ही, यह लहंगा पहनने में बेहद हल्का है, इसमें कई प्रकार के चटपटे कलर मिलते हैं, जो हल्दी या मेहंदी जैसे मौके के लिए बेस्ट हैं।
