- Hindi News »
- Lifestyle »
- Areca Nut Is Harmful For Health But If There Is Correct Information Then There Are Many Benefits Too
सुपारी स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
आज भी भारतीय संस्कृति और परंपरा में हर पूजा-पाठ और किसी शुभ कार्य के लिए पान का पत्ता और उसके साथ सुपारी का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। अगर बात सुपारी की करें, तो सुपारी (Betel Nut) का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल पान या गुटखे का आता है। लेकिन, आप जानते हैं कि, सुपारी का इस्तेमाल सिर्फ पान में डालने के लिए ही नहीं बल्कि, पूजा-पाठ और कई रोगों को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सुपारी में मौजूद औषधीय गुण (Medicinal Properties) कई रोगों का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें सुपारी से होने वाले फायदे –
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप दाद, खुजली से परेशान रहते हैं तो सुपारी को घिसकर लगाने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा, तिल के तेल में सुपारी को घिसकर लगाने से खुजली की समस्या नहीं रहती है।
अगर आप पीठ दर्द या फिर किसी अन्य दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको इससे बचने के लिए सुपारी का सेवन करना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर सुपारी, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द और सिर दर्द में तुरंत राहत देती है। मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है।
कहते हैं कि, मुंह में छाले होने पर ‘सुपारी’ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुपारी, नारियल और सोंठ का काढ़ा बनाकर गरारे कर सकते हैं। इसके अलावा, मुंह में छाले होने पर सुपारी को कुछ देर मुंह में रखने से भी फायदा मिलता है। सुपारी और इलायची को जलाकर उसका पाउडर शहद में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छालों पर लगाने से भी मुंह के छालों से जल्द राहत मिलती है।
दांत में दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, सुपारी भी इस समस्या से राहत दिलाने में काफी असरदार मानी जाती है। इसके लिए जली हुई सुपारी के पाउडर को सीधे दांतों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।
उल्टी की समस्या में भी ‘lसुपारी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। कहते हैं कि, सुपारी, हल्दी और चीनी मिलाकर खाने से उल्टियां आनी बंद हो जाती हैं।
सुपारी का सेवन करने से पेट की समस्या से भी छुटकारा मिलती है। खासकर, कब्ज से परेशान लोग सुपारी का सेवन जरूर करें। सुपारी खाने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं, तो सुपारी का सेवन अवश्य करें।
Areca nut is harmful for health but if there is correct information then there are many benefits too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aate Ka Deepak: आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, संबंधों में बढ़ेगा प्रेम, इस विधि से जलाएं दीए
May 04, 2026 | 07:55 PMकौन हैं TVK के VS बाबू? जिन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया, कभी उनकी ही पार्टी के थे खास
May 04, 2026 | 07:53 PM‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














