समय से पहले बूढ़ा बना सकती हैं आपकी ये पसंदीदा चीजें, जानें क्या खाने से चेहरा खो देता है अपनी चमक
Anti Aging Diet Plan: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में बदलाव आना स्वाभाविक है लेकिन कुछ खान-पान की आदतें समय से पहले झुर्रियां, ढीलापन और चेहरे की चमक कम होने का कारण बन सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Anti Aging Tips: खूबसूरत दिखने के लिए हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों खर्च करते हैं लेकिन असली असर हमारे खान-पान से आता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें हम बड़े चाव से खाते हैं पर वे हमारी स्किन के कोलेजन को अंदर से खोखला कर रहे हैं। आइए जानते हैं किन चीजों से तौबा करना जरूरी है।
आज की भागदौड़ भरी लाइफ और बिगड़े खान-पान का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है। अगर आपकी उम्र 25-30 के बीच है और चेहरे पर बारीक रेखाएं या झुर्रियां दिखने लगी हैं तो दोष आपकी क्रीम का नहीं बल्कि आपकी पसंद का हो सकता है। कुछ खास तरह के फूड्स ग्लाइकेशन की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं जिससे त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।
सफेद चीनी
ज्यादा मीठा खाना न केवल वजन बढ़ाता है बल्कि यह स्किन के लिए भी जहर समान है। चीनी रक्त में मौजूद प्रोटीन के साथ मिलकर हानिकारक अणु बनाती है जो त्वचा को लचीला बनाए रखने वाले कोलेजन और इलास्टिन को नष्ट कर देते हैं। जिससे ढीली स्किन और झुर्रियां दिखने लगती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
ज्यादा नमक और पैकेट बंद चिप्स
नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी को रोक लेता है जिससे चेहरा फूला हुआ और आंखों के नीचे पफिनेस नजर आती है। ज्यादा प्रोसेस्ड और पैकेट बंद स्नैक्स खाने से त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है और अपनी चमक खो देती है।
यह भी पढ़ें:- होली पार्टी के बाद सिर में है तेज दर्द? भांग का हैंगओवर चुटकियों में दूर करेंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स
मैदा और हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स
सफेद ब्रेड, पास्ता और मैदा आधारित चीजें शरीर में इंसुलिन का स्तर अचानक बढ़ा देती हैं। इससे चेहरे पर सूजन और मुहांसे की समस्या बढ़ जाती है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।
फ्राइड और जंक फूड
समोसे, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह फैट सेल्स को डैमेज करता है और त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के पहुंचने में बाधा डालता है जिससे चेहरा डल और थका हुआ दिखने लगता है।
कैफीन और शराब की अधिकता
दिन भर में कई कप चाय-कॉफी या शराब का सेवन त्वचा की नमी सोख लेता है। डिहाइड्रेटेड स्किन पर झुर्रियां बहुत जल्दी और गहरी बनती हैं। अगर आप अपनी स्किन को जवां रखना चाहते हैं तो डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करें।
