एलोवेरा की बर्फी भी बनती है, जानिए रेसिपी और एक बार करें ट्राई
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Feb 04, 2023 | 07:30 AM
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: एलोवेरा एक ऐसा पौधा हैं। जो अधिकतर घरों में पाया जाता है। आयुर्वेद में एलोवेरा का काफी महत्व है। एलोवेरा को घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। एलोवेरा के सेवन से बड़ी से बड़ी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि एलोवेरा का सिर्फ जूस या ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए काम नहीं आता है बल्कि इसका इस्तेमाल करके जायकेदार अचार, सब्जी के अलावा मीठे में बर्फी भी बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी के बारे में-
सामग्री
दूध- 1.5 लीटर
सम्बंधित ख़बरें
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
भोपाल में NEET पेपर लीक पर बवाल, एलेन के बाहर NSUI का हल्लाबोल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
एलोवेरा की डंडी- 4-5
चीनी- 100 ग्राम
नारियल का बूरा- 1 कप
देसी घी- 1 छोटा चम्मच
हरी इलायची का पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
बनाने की विधि
- एलोवेरा को काटे और एक कटोरे में सारा गूदा निकाल लें। ब्लेंडर में एलोवेरा का गूदा डालें और जूस बनाने के लिए ब्लेंड करें।
- एक बर्तन में दूध डालें और उबाल आने दें। इसमें एलोवेरा का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें। दो मिनट तक पकाएं और बर्तन में चीनी डाल दें। साथ में नारियल का बुरादा में मिला लें।
- तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन के किनारे न छोड़ने लगे। अंत में देसी घी और हरी इलायची पाउडर डालें।
- गैस बंद कर दें और मिश्रण को पार्चमेंट पेपर बिछाई हुई ट्रे में निकाल लें। फैलाकर बर्फी जैसी मोटाई का एक परत बना लें। इसको 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर टुकड़ों में काट लें। आपकी एलोवेरा की बर्फी तैयार है।
Aloe vera barfi is also made know the recipe and try it once
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 04, 2023 | 07:30 AM
