Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 168 रन का स्कोर खड़ा किया। SRH के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को 2-2 विकेट मिले।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 12, 2026 | 09:55 PM

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

GT vs SRH 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम भिड़ंत देखने को मिली। प्लेऑफ की रेस को मजबूत करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और हैदराबाद के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा। शुरुआती झटकों के बावजूद गुजरात की टीम ने मध्यक्रम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 26 रन के स्कोर तक अपने दोनों प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा दिया। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन ही बना सके। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में नजर आई, लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने निशांत सिंधु के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेज गति से रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 26 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हुई। निशांत सिंधु ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

साई और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

निशांत के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर गुजरात की पारी को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 33 गेंदों में 50 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर ने भी तेजी से रन बटोरे और सुंदर के साथ मिलकर 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 168 तक पहुंचाया।

सम्बंधित ख़बरें

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश

अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO

WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली

‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील

ये भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। कप्तान पैट कमिंस को भी एक सफलता मिली। अंक तालिका पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 में से 7 मुकाबले जीते हैं और टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 में से 7 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि गुजरात की टीम शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है।

Gujarat titans set a target 169 runs for sunrisers hyderabad in ahmedabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 09:35 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Sports News
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.