भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
Margudevi Temple Accident: महाराष्ट्र के सांगली जिले में मार्गूदेवी मंदिर की दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। भारी बारिश और आंधी के कारण यह हादसा हुआ।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sangli Temple Wall Collapse: सांगली जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ जत तहसील के मोटेवाड़ी गांव में स्थित मार्गूदेवी मंदिर परिसर में भारी बारिश और तेज आंधी के कारण एक दीवार और टिन शेड गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई। मंगलवार का दिन होने के कारण मार्गूदेवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी। सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी ने बताया कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में करीब 350 श्रद्धालु मौजूद थे।
शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की एक दीवार और टिन शेड के नीचे इकट्ठा हो गए। अचानक तेज आंधी के दबाव और लगातार बारिश के कारण दीवार और टिन शेड भरभराकर गिर गए, जिससे वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए।
सम्बंधित ख़बरें
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
अब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
यह भी पढ़ें: अब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
राहत और बचाव कार्य
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस घटना में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 12 से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश की वजह से पुरानी दीवार कमजोर हो गई थी, जो आंधी का वेग सहन नहीं कर सकी। पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
