-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- 50 Percent Of Cancer Patients Are Identified After It Has Spread In The Body
आखिर क्यों अंतिम स्टेज में होती हैं कैंसर की पहचान, भारत में घटने लगी हैं मरीजों के बचने की दर
- Written By: दीपिका पाल

कैंसर की पहचान ( डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल टीम : हाल ही में विश्व कैंसर दिवस 2024 (World Cancer Day 2024) मनाया गया हैं जो कैंसर के प्रति जागरूकता ( Cancer Awareness) दर्शाने के लिए एक खास दिवस में से एक होता है। इस दिवस पर सामने आई भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)रिपोर्ट से खुलासा हुआ है अक्सर कैंसर की पहचान व्यक्ति के शरीर में सभी अंगों तक फैल जाने पर होती है। इसके बाद कैंसर का इलाज कराना एक चुनौती बताया है।
कैंसर की वजह -जागरूकता की कमी
आईसीएमआर की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने खुलासा करते हुए बताया कि कैंसर के पीड़ित को प्रभावित करने का असल कारण जागरूकता की कमी होती है। इस वजह से रोगियों में जीवित रहने की दर में गिरावट आती है। भारत में कैंसर का इलाज जितना संभव है उतना ही इसका बोझ भी हैं। कैंसर के इलाज में 20 वर्षों से अब तक जीवित दर में किसी प्रकार का सुधार नहीं आया है। कैंसर को लेकर किए गए शोध में देश भर के 7,757 अस्पतालों, नर्सिंग होम क्लीनिक में दर्ज कैंसर के रोगियों को शामिल किया गया। इस शोध में कैंसर के नए मामलों की वजह, इलाज का तरीका, नए पैटर्न पर बात की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
भारत में क्या हैं कैंसर की स्थिति
भारत में कैंसर की स्थिति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)की रिपोर्ट की मानें, कैंसर के 14 लाख 13 हजार 316 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें साल 2022 के आंकड़ों की बात की जाए तो, इसमें पुरूषों के मुकाबले, महिलाओं में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले मिल रहे है। यहां पर क्रमश: भारत में 691,178 पुरुषों को कैंसर हुआ है वहीं 722,138 महिलाएं कैंसर की चपेट में आ रही है। आंकडे़ कहते हैं कि महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं।
महिलाओं और पुरूषों में कितने बढ़ें मामले
रिपोर्ट के अनुसार भारत में 192,020 नए मामलों के साथ ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों का अनुपात सबसे ज्यादा है। इसके अलावा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ( गर्भाशय ग्रीवा) के सबसे ज्यादा 127,526 नए मामले देखें गए हैं।पुरूषों में कैंसर के मामलों में मुंह का कैंसर और लंग कैंसर के मामले देखने के लिए मिले है। इसमें रिपोर्ट के अनुसार होंठ और ओरल कैविटी के 143,759 नए मामले आए जो कि कुल मरीजों का 10.2 प्रतिशत है। इसके अलावा भारत में लंग कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर के 81,748 मामले आए जो कि कुल मामलों का 5.8 प्रतिशत है और ग्रासनली कैंसर के 70,637 नए मामले पाए गए जो कि 5.5 प्रतिशत है।
जीवित रहने की कम संभावना
यहां पर रिपोर्ट में इतना भी कहा गया कैंसर की स्टेज के हिसाब से मरीजों में जीवित रहने की संभावना कम या ज्यादा रहती है। पहले स्टेज में 60 फीसदी के ऊपर तो वहीं पर दूसरी स्टेज में 50 फीसदी वहीं पर अंतिम स्टेज में 18 फीसदी हो जाती है।
50 percent of cancer patients are identified after it has spread in the body
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMचीन का खतरनाक ट्विन प्लान, तिब्बत में रची जा रही भारत के खिलाफ बड़ी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aug 06, 2026 | 09:46 PMबांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!
Aug 06, 2026 | 09:38 PMनाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
Aug 06, 2026 | 09:35 PMजेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
Aug 06, 2026 | 09:35 PMसंभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PMHealth Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM














