Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
Easy Cooler Hacks For Summer: तपती गर्मी में अगर आपका कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा है, तो ये पांच बदलाव करके देखें। इससे पूरी रात कमरे में ठंडी हवा बनी रहेगी।
- Written By: रीता राय सागर
कूलर (फोटो. सोशल मीडिया)
How To Use Cooler For Best Cooling: गर्मी अपने चरम पर है, तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गर्म हवाओं से लोग परेशान है। कई शहरों का तापमान 48 से 50 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में कई घरों में कूलर चलाया जाता है, लेकिन बंद घरों में कूलर से बेतहाशा उमस बनने लगता है, जिससे गर्मी और भी बढ़ जाती है।
उमस होने पर कमरे में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपका कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो हो सकता है कि आपके कमरे की सेटिंग और कूलर रखने की जगह सही न हो।
कूलर से ठंडी हवा लाने के उपाय
-
बंद कमरे की वजह से बनता है उमस
अगर आपने अपने घर में कूलर लगा रखा है, तो यह आपकी गलती है। कूलर को ऐसी तगह पर रखना चाहिए, जहां से हवा का सही तरीके से आदान-प्रदान हो। कूलर को लगाते समय आपको वेटिंलेशन का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: CRPC की धारा 91 के तहत पुलिस आरोपी को दस्तावेज पेश करने का नोटिस नहीं दे सकती
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
कूलर का काम हवा में नमी बढ़ाकर कमरे को ठंडा करना है। अगर कमरे में हवा आने और बाहर निकलने का रास्ता नहीं होगा तो कूलर ठंडा नहीं करेगा और कमरे में उमस बन जाएगी। कूलर की हवा भी गर्म लगने लगती है. इसलिए कूलर को हमेशा खुली जगह और बाहर की तरफ रखना चाहिए।
-
सही घास का चयन
साधारण घास की जगह खस की घास अधिक बेहतर होती है। खस के घास में नेचुरल कूलेंट होता है, जिससे हवा ठंडी बनी रहती है। साथ ही इससे एक भीनी-भीनी खुशबू आती है, जो पूरे कमरे में फैल जाती है। यह कूलर से आने वाली बदबू को भी रोकती है।
-
पानी का स्तर
कूलर को पानी से भरना होता है और बार-बार चेक भी करना पड़ता है। कूलर में एक लेवल सेट होता है। यदि पानी का स्तर उससे नीचे जाता है, तो कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाता है। पानी के कम होने से घास सूखने लगता है, जिससे कूलर गर्म हवा देता है। इसलिए उपयोग के हिसाब से पानी भरते रहें।
ये भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा के नौ दिन रहें संभलकर, इन रंगों को पहनकर गलती से भी न निकलें बाहर
इन बातों का भी रखें ख्याल
- कूलर की घास को समय-समय पर साफ करते रहें।
- घास पुरानी हो जाने पर उसको बदल दें।
- टैंक का पानी हमेशा साफ रखें।
- अगर कूलर में भरा पानी बहुत गर्म हो गया है तो आप उसमें बर्फ डाल सकते हैं।
- पंखे के साथ कूलर चलाने से हवा पूरे कमरे में फैलती है।
- दोपहर के समय में कमरे के पर्दे बंद रखें ताकि धूप सीधे कमरे में न आए।
- सुनिश्चित करें कि कूलर का पंप पानी को पैड्स तक ऊपर ठीक से पहुंचा रहा है या नहीं।
