-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- 14 Lakh People Affected Cancer In One Year On World Cancer Day
1 साल में 14 लाख लोगों को हुआ कैंसर, जानिए भारत में इस बीमारी के मरीजों की बढ़ती संख्या की वजहें
- Written By: दीपिका पाल

WHO ने जारी किया अनुमान
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हर साल 4 फरवरी को ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer day) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरूक (Cancer Awareness) और इसके लक्षण से लेकर इसके बचाव के बारे में जानकारी देना।
20 से 35 की उम्र के युवा चपेट में
गलत जीवनशैली, मोटापा और प्रदूषण के चलते आज देश में कैंसर रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। युवा भी इस बीमारी की गिरफ्त से दूर नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 20 से 35 की उम्र के युवाओं में कैंसर के केसेज तेजी से बढ़ते जा रहे है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय है क्योंकि, साल 2022 में भारत में 14 लाख कैंसर के नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं जिनमें से 9 लाख लोगों ने इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा दी है। ये आंकड़े काफी परेशान करने वाले हैं क्योंकि WHO की मानें तो आने वाले समय में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादा मरीज
WHO की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा कॉमन कैंसर बनकर सामने आया है। पुरुषों में होंठ का कैंसर, मुंह का कैंसर और लंग कैंसर के सबसे ज्यादा मामले देखे गए है। जिनमें कुल कैंसर मामलों में 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वही महिलाओं की बात की जाए तो ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर 27 और 18 फीसदी मामले आ रहे है। हाल ही में 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया।
कैंसर को लेकर जारी आंकड़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में 75 साल से ज्यादा उम्र में कैंसर होने की संभावना 10.6 प्रतिशत तक है। वही, इसी उम्र में कैंसर से मरने की आशंका 7.2 के आसपास है। रिपोर्ट के मुताबिक लंग कैंसर काफी आम कैंसर है जिसका प्रतिशत 12.4 है, वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक है। इसका होने का सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। इसके बाद महिलाओं में होने वाला ब्रेस्ट कैंसर 11.6 प्रतिशत के बाद दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर का नंबर आंठवा है जो महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक कैंसर है।
कैंसर से बचाव संभव
ज्यादातर कैंसर से बचाव संभव है यदि उसका पता शुरुआती स्टेज में ही लग जाए इसलिए लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक और इस बीमारी की गंभीरता को बताने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है ताकि इस भयावह बीमारी से इंसान की जान बचाई जा सके। इसलिए समय-समय पर कैंसर की जांच बेहद जरूरी है। आज कैंसर के इलाज के लिए कई नई थेरेपी मौजूद हैं जिससे ठीक होकर व्यक्ति फिर से सामान्य जिंदगी जी सकता है।
विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम
इस साल भी वर्ल्ड कैंसर डे की थीम “कैंसर केयर गैप को कम करें” है। हम सभी जानते हैं कि हममें से हर एक में बदलाव लाने की क्षमता है, चाहे बड़ा हो या छोटा, और साथ मिलकर हम कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने में प्रगति कर सकते है। इस 4 फरवरी को हम आपसे, चाहे आप कहीं भी हों, कैंसर मुक्त दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हैं।
14 lakh people affected cancer in one year on world cancer day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत
Aug 06, 2026 | 09:50 PMचीन का खतरनाक ट्विन प्लान, तिब्बत में रची जा रही भारत के खिलाफ बड़ी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aug 06, 2026 | 09:46 PMबांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!
Aug 06, 2026 | 09:38 PMनाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
Aug 06, 2026 | 09:35 PMजेन-अल्फा से LGBT तक, मोहन भागवत ने युवाओं पर किया भरोसा और व्यवस्था को दिखाया आईना; पढ़ें पूरी A टू Z रिपोर्ट
Aug 06, 2026 | 09:35 PMसंभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PMHealth Tips: रात के खाने के तुरंत बाद की ये छोटी-सी आदत बदल सकती है आपकी सेहत, जानिए 10 मिनट का बड़ा राज
Aug 06, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM














