FSSAI Number: पैकेट पर लिखे 14 अंकों का नंबर खोलता है खाने की असली पहचान, खरीदने से पहले जरूर देखें

Food Safety India: रोजाना के इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखे 14 अंकों के FSSAI नंबर का क्या मतलब है? जानें नंबर की पहचान कैसे करें और खरीदारी से पहले सुरक्षा कैसे जांचें।
14-digit fssai number food package safety check
फूड सिक्योरिटीफोटो.एआई
Updated on

14 Digit FSSAI Number: जब भी हम बाजार से पैकेट वाला खाना खरीदते हैं, तो आमतौर पर कीमत, मैन्युफैक्चरिंग और एकस्पायरी डेट, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी उस पर लिखी रहती है, लेकिन पैकेट पर लिखे 14 अंकों वाले FSSAI नंबर पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं। यह नंबर खाद्य कारोबार की पहचान कराता है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े नियमों की निगरानी करता है। पैकेट पर दिया गया 14 अंकों का नंबर यह पता लगाने में मदद कर सकता है कि संबंधित खाद्य कारोबार एफएसएसएआई की व्यवस्था के तहत रजिस्टर्ड या लाइसेंस प्राप्त है या नहीं।

क्या कहता है 14 अंकों का एफएसएसएआई नंबर?

एफएसएसएआई नंबर के 14 अंक अलग-अलग हिस्सों में बंटे होते हैं। प्रत्येक हिस्से का अपना अर्थ होता है।

  • पहला अंक यह बताता है कि कारोबार के पास लाइसेंस है या पंजीकरण।

  • दूसरा और तीसरा अंक इस बात के लिए होता है कि राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित कोड की जानकारी देते हैं।

  • चौथा और पांचवां अंक यह बताता है कि  जिस वर्ष एफएसएसएआई नंबर जारी किया गया, उससे संबंधित जानकारी देते हैं।

  • अगले तीन अंक संबंधित प्राधिकरण का कोड बताते हैं।

  • अंतिम छह अंक खाद्य कारोबार की विशिष्ट पहचान संख्या होती है।

इस तरह पैकेट पर दिखाई देने वाला 14 अंकों का नंबर सिर्फ एक सामान्य नंबर नहीं है, बल्कि इससे उस खाद्य पदार्थ से जुड़ी सभी जानकारी मिलती है।

पैकेट खरीदते समय एफएसएसएआई नंबर देखना क्यों जरूरी है?

पैकेट वाला खाद्य पदार्थ खरीदते समय एफएसएसएआई नंबर देखना उपभोक्ता के लिए एक जरूरी सावधानी हो सकती है। हालांकि, केवल एफएसएसएआई नंबर देखकर किसी खाद्य पदार्थ को स्वास्थ्यवर्धक नहीं माना जा सकता। किसी उत्पाद पर वैध एफएसएसएआई नंबर होने के बावजूद उसमें अधिक चीनी, नमक, वसा या कैलोरी हो सकती है। इसलिए खरीदारी के समय सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी भी ध्यान से पढ़नी चाहिए।

एफएसएसएआई नंबर के साथ इन चीजों को भी जांचें

पैकेट वाला भोजन खरीदते समय केवल एफएसएसएआई नंबर पर निर्भर न रहें। इन जानकारियों को भी जरूर देखें-

  • सामग्री की सूची

  • पोषण संबंधी जानकारी

  • निर्माण की तारीख

  • समाप्ति या उपयोग की अंतिम तारीख

  • भंडारण संबंधी निर्देश

  • पैकेट की स्थिति

  • एफएसएसएआई का चिह्न और लाइसेंस नंबर

अगर पैकेट फटा हुआ हो, सील से छेड़छाड़ दिखाई दे या उस पर जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज न हो, तो ऐसा उत्पाद खरीदने से बचना बेहतर चाहिए।

14-digit fssai number food package safety check
Left-Handers Day: बाएं हाथ से काम करने वाले लोग क्यों होते हैं खास? जानें इसके फायदे और रोजमर्रा की चुनौतियां

घर बैठे कैसे जांचें एफएसएसएआई नंबर?

अगर आपको किसी पैकेट पर लिखे एफएसएसएआई नंबर की वैधता को लेकर संदेह है, तो इसकी ऑनलाइन जांच की जा सकती है। इसके लिए एफएसएसएआई के आधिकारिक एफओएससीओएस (FOSCOS) पोर्टल पर खाद्य कारोबार से संबंधित जानकारी खोजी जा सकती है। वैध रिकॉर्ड मिलने पर कारोबार का नाम, पता, लाइसेंस का प्रकार और उसकी वैधता जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com