Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऋषभ पंत की चोट से टेंशन, नहीं किया अभ्यास, मैनचेस्टर टेस्ट खेलने पर संस्पेंस…

लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत के चौथे मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट में वो चोटिल हो गए थे। फिलहाल टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोएशे ने इस पर अपडेट दे दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 18, 2025 | 09:46 AM

ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

टीम इंडिया अब चौथे टेस्ट की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। लॉर्ड्स में मिली करीबी हार के बाद शुभमन सेना की नजर मैनचेस्टर टेस्ट को अपने नाम करने पर है। अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज व उपकप्तान ऋषभ पंत का अहम रोल रहा है। वो अंग्रेजों के खिलाफ उन्हीं की धरती पर बिना डर के बल्लेबाजी कर रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने इंग्लैंड की टीम में खौफ पैदा किया हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट में पंत की उंगली में चोल लगी थी। ये चोट उन्हें पहली पारी के दौरान लगी थी, जिस कारण पंत को मैदान से बारह जाना पड़ा। अब मैनचेस्टर में होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए पंत के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पंत चौथा टेस्ट खेलेंगे?

लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत के चौथे मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। अब टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोएशे ने इस पर अपडेट दे दिया है। उन्होंने कहा है कि “लॉर्ड्स में पंत ने काफी दर्द के साथ बल्लेबाजी की थी। टीम अब ऐसी स्थिति से दोबारा नहीं गुजरना चाहती है। हम नहीं चाहते हैं कि बीच मैच में विकेटकीपर बदला जाए। पंत ने आज प्रैक्टिश सेशन में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि हम उनको ज्यादा से ज्यादा आराम देना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि वो मैनटेस्टर में खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट

संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO

LSG के 50 करोड़ दांव पर! कप्तान समेत इस खिलाड़ी की बढ़ी टेंशन, क्या सही साबित कर पाएंगे अपनी कीमत?

ये भी पढ़ें: अब है मैनचेस्टर की जंग! आंकड़े डराने वाले, कैसे होगी शुभमन ‘सेना’ की नैय्या पार?

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने इस दौरान इंग्लिश टीम के खिलाफ 74 रन ठोके। उनकी इस पारी में दो छक्के भी शामिल थे। जिसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्हें उंगली पर चोट आ गई। फिर ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। चोटिल होने के बाद पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी। लेकिन वो इस दौरान ज्यादा रन नहीं बना सके थे।

Pant did not practice suspense over playing manchester test ind vs eng

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 09:46 AM

Topics:  

  • IND Vs ENG
  • Rishabh Pant
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.