प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
NCRB Report 2023: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2022 में भारत में अपहरण के 1.07 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए तो वहीं 2023 में ये बढ़कर 1.13 हो गया। इनमें सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं, जहां अपहरण की घटनाओं में लगातार तीन वर्षों से वृद्धि देखी जा रही है।
साल 2023 में अकेले यूपी में 16,663 अपहरण के मामले दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं। हालांकि, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अन्य अपराधों में यूपी की स्थिति में सुधार देखा गया है।
एनसीआरबी के अनुसार, 2023 में देश में अपहरण के कुल 113564 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यह संख्या 1,01,707 और 2020 में 84,805 थी। हर दिन औसतन 294 अपहरण हुए, जबकि हर घंटे 12 से ज्यादा। यह रुझान देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता पैदा करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2023 में 16,663 अपहरण के केस दर्ज हुए, जबकि 2021 में यह संख्या 14,554 और 2020 में 12,913 थी। इससे साफ है कि यूपी में अपहरण की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की बात करें तो वहां 2022 में 5715, 2021 में 5,527 और 2020 में 4,062 मामले दर्ज हुए।
रैंक | राज्य का नाम | हत्या के मामले (2023) | अनुमानित जनसंख्या (लाख में) | प्रति लाख हत्या दर | चार्जशीट दर (%) |
---|---|---|---|---|---|
1 | उत्तर प्रदेश | 3206 | 2364.8 | 1.4 | 83.0 |
2 | बिहार | 2862 | 1273.7 | 2.2 | 92.6 |
3 | महाराष्ट्र | 2208 | 1267.1 | 1.7 | 93.8 |
4 | मध्य प्रदेश | 1832 | 869.2 | 2.1 | 94.5 |
5 | राजस्थान | 1804 | 813.2 | 2.2 | 60.6 |
6 | पश्चिम बंगाल | 1686 | 992.4 | 1.7 | 87.3 |
7 | तमिलनाडु | 1681 | 769.4 | 2.2 | 97.1 |
8 | झारखंड | 1463 | 396.3 | 3.7 | 76.4 |
9 | ओडिशा | 1362 | 463.7 | 2.9 | 86.7 |
10 | कर्नाटक | 1322 | 678.3 | 1.9 | 88.8 |
11 | हरियाणा | 1042 | 303.3 | 3.4 | 70.2 |
12 | असम | 1025 | 358.2 | 2.9 | 67.2 |
13 | गुजरात | 968 | 717.9 | 1.3 | 91.7 |
14 | छत्तीसगढ़ | 958 | 302.9 | 3.2 | 94.1 |
15 | तेलंगाना | 954 | 381.4 | 2.5 | 92.5 |
16 | आंध्र प्रदेश | 922 | 532.2 | 1.7 | 91.7 |
17 | पंजाब | 681 | 308.0 | 2.2 | 83.5 |
18 | केरल | 352 | 358.2 | 1.0 | 94.1 |
19 | हिमाचल प्रदेश | 93 | 74.8 | 1.2 | 85.9 |
20 | उत्तराखंड | 183 | 116.8 | 1.6 | 82.8 |
21 | मणिपुर | 151 | 32.3 | 4.7 (सबसे अधिक) | 51.7 |
22 | त्रिपुरा | 101 | 41.6 | 2.4 | 80.3 |
23 | मेघालय | 62 | 33.6 | 1.8 | 54.9 |
24 | अरुणाचल प्रदेश | 57 | 15.7 | 3.6 | 84.2 |
25 | मिजोरम | 24 | 12.4 | 1.9 | 86.8 |
26 | गोवा | 26 | 15.8 | 1.6 | 88.9 |
27 | नागालैंड | 19 | 22.4 | 0.8 (सबसे कम) | 85.7 |
28 | सिक्किम | 12 | 6.9 | 1.7 | 90.0 |
हालांकि अपहरण के मामलों में यूपी की स्थिति खराब रही, लेकिन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, हत्या, और लूट जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में राज्य की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें: भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
डीजीपी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलवाने के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को दिया। उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था में सख्ती और समयबद्ध कार्रवाई से अपराधियों में डर और जनता में भरोसा बढ़ा है।”