बरेली में तौकीर रजा के करीबी आरिफ-फरहत की 8 अवैध संपत्तियों पर आज चलेगा बुलडोजर, कई पहले ही सील
Bareilly में मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीडीए और प्रशासन ने फाईक इन्क्लेव क्षेत्र में मोहम्मद आरिफ-फरहत की 8 अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली है। आज बुलडोजर चलने की तैयारी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
तौकीर रजा, फोटो- सोशल मीडिया
Bareilly Violence Update: बरेली में हालिया सांप्रदायिक उपद्रव के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपद्रव से जुड़े लोगों की पहचान के साथ-साथ, उनके अवैध आर्थिक ढांचे पर भी कार्रवाई की जा रही है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद आरिफ और फरहत की फाईक इन्क्लेव क्षेत्र में स्थित आठ अवैध संपत्तियों पर आज प्रशासन बुलडोजर चला सकता है। इससे पहले भी कई प्रॉपर्टीज सील की जा चुकी हैं।
सोमवार को बीडीए, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने फाईक इन्क्लेव में दिनभर सर्वे और चिह्नांकन कार्य किया। मोहम्मद आरिफ और फरहत से जुड़ी आठ संपत्तियों की पहचान की गई जो न केवल स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाई गई हैं, बल्कि इनमें से कुछ सार्वजनिक जमीन, सीलिंग और चकरोड पर भी स्थित हैं।
तीन संपत्तियां पहले ही सील, अब बुलडोजर की बारी
रविवार को बीडीए द्वारा आरिफ की तीन प्रमुख संपत्तियां- स्काई लार्क होटल, फहम लान और फ्लोरा गार्डन- सील कर दी गई थीं। इन पर निर्माण स्वीकृत मानचित्र के उल्लंघन और सरकारी भूमि पर कब्जा कर किया गया था। अब प्रशासन द्वारा इन पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शेष संपत्तियों पर आज तोड़फोड़ की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
नोएडा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
प्रशासन की कड़ी रणनीति तैयार
सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात तक प्रशासन और बीडीए ने आज के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। पुलिस बल, नगर निगम और अन्य विभागों की टीमों को तैनात किया गया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी संभावित विरोध को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
पीडब्ल्यूडी ने भी शुरू की अपनी जमीन की जांच
इन अवैध निर्माणों में से कुछ पीडब्ल्यूडी की जमीन पर भी बने पाए गए हैं। विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है और जरूरी दस्तावेजों को दोबारा मंगवाया गया है। यह कार्रवाई भी बड़े स्तर पर कब्जा हटाने के लिए की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि मोहम्मद आरिफ पहले भी विभिन्न मामलों में कानूनी शिकंजे में आ चुका है, लेकिन हर बार कानूनी प्रक्रियाओं का लाभ उठाकर बचता रहा। इस बार प्रशासन और बीडीए ने पूरी तैयारी के साथ दस्तावेजों और कानूनी आधारों को मजबूत किया है ताकि कार्रवाई टिकाऊ हो और कोर्ट में चुनौती न झेलनी पड़े।
यह भी पढ़ें: आजम का होने वाला था मुख्तार जैसा हाल? शाहिद सिद्दीकी ने किया बड़ा दावा, पूर्व मंत्री ने बताई असलियत
बीडीए उपाध्यक्ष ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को फाईक इन्क्लेव के अलावा अन्य हिस्सों में भी अवैध निर्माणों की पहचान की गई है और आने वाले दिनों में उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
