कबूतरों को दाना डालना पड़ा मंहगा, मुंबई में पहली बार एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
Mumbai Pigeon case: मुंबई में पहली बार एक अनोखा केस सामने आया है। कबूतरों को दाना डालने के जुर्म में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। जानें पूरा मामला
- Written By: गीतांजली शर्मा
कबूतरों की बढ़ती संख्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahim news: मुंबई के माहिम इलाके में एक अनोखा केस सबके सामने आया है। बिना किसी क्राइम के एक शख्स को मुंबई पुलिस ने कटघरे में खड़ा कर दिया है। पहली बार कबूतरों को दाना डालने के जुर्म में किसी को सजा मिली है। दरअसल, मुंबई में कबूतरों की बढ़ती संख्या और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पुलिस ने पहली बार कबूतरों को दाना डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना मुंबई के माहिम इलाके की है, जहां एक शख्स को एलजी रोड पर अपनी कार से कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया।
माहिम पुलिस ने दर्ज किया मामला
माहिम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 270 और धारा 223 के तहत यह मामला दर्ज किया है। यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कार का नंबर उसके नंबर प्लेट पर स्पष्ट नहीं था इसलिए आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें कहा गया था, कि सार्वजनिक स्थलों और विरासत स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें दंडित किया जाए। पुलिस अधिकारी ने कोर्ट के इसी फैसले का पालन करते हुए उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
यह भी पढ़े: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, महाराष्ट्र के लड़के को पाक से आया मैसेज
कोर्ट ने कही थी यह बात
प्रशासन की स्पष्ट रोक के बावजूद भी लोग अब भी कबूतरखानों में कबूतरों को दाना डालते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। पिछले दिनों कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह बात कही थी। इस मामले में बीएमसी और पुलिस ने मिलकर दादर कबूतरखाने की जांच की और तय किया कि निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
वर्तमान में मुंबई में मौजूद 51 कबूतरखानों की पहचान की गई है और अब इन पर निगरानी रखी जाएगी। पिछली 30 जुलाई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने पशु प्रेमियों द्वारा दायर एक याचिका पर यह सुनवाई की थी। लगातार मुंबई में कबूतरों की संख्या बढ़ती जा रही है, इनकी बढ़ती संख्या को रोकने के तहत कोर्ट और पुलिस इस मामले पर पूरी तरह से सख्त है।
(एजेंसी इनपुट)
