मालाड की BEST बस 359 में कॉलेज छात्र का मोबाइल चोरी, पुलिस ने दर्ज की ‘मिसिंग’ शिकायत
मालाड की BEST बस क्रमांक 359 में सफर कर रहे एक कॉलेज छात्र का मोबाइल भीड़ के दौरान चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय ‘मिसिंग’ शिकायत दर्ज की।
- Written By: अपूर्वा नायक
बेस्ट बस (सौ. सोशल मीडिया )
Malad BEST Bus: मालाड बेस्ट की बस क्रमांक-359 में सफर कर रहे एक कॉलेज छात्र का मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र नील पटेल के अनुसार वह डालमिया कॉलेज के छात्र हैं।
कॉलेज समाप्त होने के बाद वह बांगुर लिंक रोड स्थित 359 बस स्टॉप से मालवणी स्थित अपने घर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। छात्र का आरोप है कि बस में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बस को मालवणी पुलिस स्टेशन के बाहर रोका गया और यात्रियों की तलाशी भी ली गई, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हो सका।
BEST बस 359 में छात्र का मोबाइल चोरी
पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन न तो मालवणी और न ही बांगुर नगर में चोरी की एफआईआर दर्ज की गई। बांगुर नगर पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय ‘मिसिंग’ शिकायत दर्ज की गई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले रूटों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
ये भी पढ़ें :- गिरगांव पुल निर्माण पर सैफी हॉस्पिटल के खिलाफ प्रदर्शन, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का बड़ा ऐलान
इसके बावजूद चोरी के मामलों को ‘मिसिंग’ बताकर दर्ज किए जाने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अपराध के आंकड़ों को कम दिखाने ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने से परहेज किया जाता है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिहन खड़ा कर दिया है। नागरिकों ने मांग की है कि बस स्टॉप और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी निगरानी को सख्त किया जाए।
