Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं गलत होता तो यहां नहीं आता’, डैमेज कंट्राेल में जुूटे मंत्री मोहोल, जैन बोर्डिंग का किया दौरा

Murlidhar Mohol: जमीन घोटाले के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के जैन बोर्डिंग का दौरा कर मुनियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2025 | 10:48 AM

जैन मुनियों से मिलते मंत्री मुरलीधर मोहोल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Minister Murlidhar Mohol Met Jain Monks: जमीन घोटाला मामले में मुश्किलों में घिरे केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को पहली बार जैन बोर्डिंग का दौरा किया और जैन मुनियों से मुलाकात की। इस मुलाकात से पूर्व जैन समाज के लोगों ने मुरलीधर मोहोल का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

मुलाकात के बाद मोहोल ने पत्रकारों से कहा कि मुझ पर या मेरे किसी करीबी पर इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन मेरा इसमें कोई हाथ नहीं है, मैंने यह पहले भी सबूतों के साथ स्पष्ट किया है। हर समाज के गुरु सभी के लिए आदरणीय होते हैं।

…तो यहां नहीं आता

जैन बोर्डिंग मामले में मेरी कोई भागीदारी नहीं है। अगर होती, तो मैं यहां आता ही नहीं। यह बात शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें उचित न्याय मिलेगा और यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। पुणे में जैन बोर्डिंग घोटाले के मामले ने एक बार फिर राज्य में एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

इस मामले में पुणे के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री मोहोल पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। खासकर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता रवींद्र धंगेकर ने मोहोल के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है और इस मामले में बार-बार गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

शनिवार को धंगेकर ने एक पोस्ट कर कहा कि मैं जल्द ही जमीन चोरी के दो मामले का खुलासा करूंगा। इस तरह उन्होंने एक बार फिर मुरलीधर मोहोल को निशाने पर लिया है।

कुछ ही दिनों में सुलझ जाएगा मामला

मंत्री मोहोल ने कहा कि मैं उनके दर्शन के लिए यहां आया हूं, अगर मैं दोषी होता, तो मैं यहां आता ही नहीं। यह सब राजनीति से प्रेरित है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि उचित न्याय मिलेगा और कुछ ही दिनों में यह मामला सुलझ जाएगा। प्रेम का सम्मान प्रेम से किया जाता है और मैं एक जन प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।

आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं

इसी बीच भाजपा नेताओं ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि शहर भाजपा जैन समाज के साथ है। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मंत्री संजय शिरसाट लेंगे राजनीति से संन्यास! कहा- कब रुकना है तय…, पवार बोले- घोटाले का हिसाब दो

पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोप लगाने वालों ने पहले भी अल्प संख्यक समाज की जमीन हड़पी हैं, इसलिए उन्हें मोहोल पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है। जैन बोर्डिंग मामले में शिंदे शिवसेना के पूर्व विधायक रवींद्र धंगेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।

धंगेकर पर मामले दर्ज

पार्टी ने कहा कि चंगेकर पहले राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर झूठे आरोप लगाते थे। अब जैन बोर्डिंग मामले में मंत्री मोहोल पर भी झूठे आरोप लगाकर चंगेकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे है। बिडकर ने कहा कि हकीकत में धंगेकर ने वक्फ बोर्ड की रविवार पेठ में स्थित जमीन हड़प ली है। यह जगह लगभग सौ करोड़ की है, इसलिए उन्हें ऐसे आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

धंगेकर पर जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराध दर्ज है, जिस पर सभी को विचार करना चाहिए, धंगेकर आरोप लगा रहे हैं कि जैन बोर्डिंग प्रकरण, महापौर रहते हुए निर्माण व्यवसायी की गाड़ी का इस्तेमाल, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

जमीन चोरी में भागीदारी का खुलासा करूंगा : धंगेकर

शिवसेना शिंदे गुट के नेता रवींद्र धंगेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पोस्ट से एक बार फिर पुणे के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। धंगेकर ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही भूमि चोरों की सीधी भागीदारी वाले दो मामले का खुलासा करेंगे। इससे कुछ नेताओं की नीट रहने की आशंका जताई जा रही है।

Minister murlidhar mohol met monks jain boarding land scam pune controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 10:48 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Murlidhar Mohol
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

अब इस नए टाइम टेबल से उड़ेगी अमरावती-मुंबई फ्लाइट, जनवरी में शुरू होगी नाइट लैंडिंग

2

अचलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-क्रूजर में भिड़ंत, शेगांव दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की मौत

3

दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण ने बजाई खतरे की घंटी, MPCB की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे

4

वोटर लिस्ट में हजारों फर्जी नाम…निकाय चुनाव पर लगेगी रोक! मनसे ने इलेक्शन कमीशन से कर दी बड़ी मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.