-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Kunal Kamra Gave Sarcastic Reply To Cm Fadnavis Statment
सीएम फडणवीस ने कुणाल कामरा की निकाली औकात, तो कॉमेडियन ने सरकास्टिक में दिया ऐसा जवाब…
- Written By: सोनाली चावरे
कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे लोगों को इग्नोर करना चाहिए। इन्हें तो 4 लोग भी नहीं सुनते।

सीएम फडणवीस की आलोचना का कुणाल कामरा ने दिया जवाब
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर हुए विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे पूछेंगे तो पॉलिटिकली ऐसे लोगों को इग्नोर करना ज्यादा ठीक होगा। इनकी औकात नहीं है। आप इनकी औकात बढ़ा देते हो।
सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी और हमारे अलायंस में भी थोड़े भावुक लोग हैं। हमलोग प्रैक्टिकल राजनीतिक नहीं हैं। हमारे अंदर इमोशन थोड़े ज्यादा है। इमोशन ही थोड़ा रिएक्ट करवाती है। इसलिए मुझसे यदि आप पूछेंगे तो मैं कहता हूं कि रिएक्शन के कारण ज्यादा तव्वजो मिली। चार आदमी उन्हें सुनते नहीं हैं उनको।
कुणाल कामरा ने दिया ये जवाब
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सीएम के बयान को एक्स पर शेयर करते हुए कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ”हैलो, देवेंद्र फडणवीस आप सही कह रहे हैं, राजनीतिक रूप से मुझे नजरअंदाज करना बेहतर है। मेरे पास कोई औकात नहीं है और सिर्फ 4 लोग ही मेरा शो देखते हैं। कृपया क्या मुझे नजरअंदाज किया जा सकता है? कुणाल कामरा ने कहा, ”अक्टूबर में मैं ठाणे – न्यू मुंबई – मुंबई – पुणे – नासिक – नागपुर – औरंगाबाद में शो की योजना बना रहा था। कृपया शिंदे और उनकी सेना के साथ समन्वय करें, अगर मुझे नजरअंदाज किया जा सकता है।
Hello @Dev_Fadnavis you’re right,
Politically it’s better to ignore me.
I have no Aukad & only 4 people watch my show. Please can I be ignored?
October I was planning shows in
Thane – New Mumbai – Mumbai –
Pune – Nasik – Nagpur – Aurangabad
Please coordinate with Mr Shinde… pic.twitter.com/1yyho9Wtef — Kunal Kamra (@kunalkamra88) May 29, 2025
एकनाथ शिंदे पर बयान को लेकर हुआ था विवाद
पिछले दिनों कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कविता के अंदाज में तंज कसा था और उन्हें गद्दार कहा। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ता भड़क उठे और जिस स्टूडियो में कामरा ने कॉमेडी की थी, उसमें जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही कामरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए समन किया। वो नहीं पहुंचे। कुणाल कामरा को पहले मद्रास हाई कोर्ट से राहत मिली। फिर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की, जहां से उन्हें गिरफ्तारी से छूट मिली।
Kunal kamra gave sarcastic reply to cm fadnavis statment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











