- Hindi News »
- Latest News »
- Kolkatas Chief Minister Mamata Banerjee Is Called Didi
निशानेबाज: बंगाल में सिर्फ ममता दीदी, देश में करोड़पति और ड्रोन दीदी
Drone Didi- विधानसभा चुनाव में दीदी कहलानेवाली मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक नहीं चलने दी थी।
- Written By: दीपिका पाल

बंगाल में सिर्फ ममता दीदी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें बताइए कि राजनीति में दादागिरी तो होती है लेकिन दीदीगिरी क्यों नहीं होती? क्या कोई दीदी दबंग नहीं हो सकती?’ हमने कहा, ‘बंगाल जाइए।वहां रूआबदार दीदी के दर्शन हो जाएंगे।विधानसभा चुनाव में दीदी कहलानेवाली मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक नहीं चलने दी थी।जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा वहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे तो ममता ने कहा था कि कहां से चले आते हैं ये चड्ढा-पड्ढा! यह ममता ही हैं जिन्होंने बंगाल में लेफ्ट पार्टियों को उन्हीं के तरीके से उखाड़ा फेंका।फुटपाथ पर उतर कर आंदोलन करनेवाली ममता कम्युनिस्टों पर भारी पड़ गई थीं.’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, सभी जानते हैं कि दीदी की वजह से बीजेपी बंगाल फतह नहीं कर पा रही है।प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा में उन्हें ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर ललकारते थे लेकिन ममता को हिला नहीं पाए।प्लास्टर बंधे पैर के बावजूद दीदी ने चुनाव जीता था।अब यह बताइए कि केंद्र सरकार ने दीदी अर्थात ममता बनर्जी का प्रभाव कम करने के लिए कौन सा तरीका निकाला?’ हमने कहा, ‘मोदी ने दिखा दिया कि अकेली ममता बनर्जी दीदी नहीं हैं।उन्होंने करोड़पति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं शुरू कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाना शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रकाश आंबेडकर का PM मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी 2 विवादित रील्स
ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान
पीएम मोदी के इजराइल से लौटते ही ईरान पर भीषण हमला, इजराइली दूत ने बताया हमले की टाइमिंग का राज
“उम्मीद छोड़ दी थी, पर मोदी सरकार ने बचा लिया”, जेद्दा से लौटे यात्रियों की आँखों में छलके खुशी के आंसू
खेतों में ड्रोन उड़ाकर उसके जरिए खाद और कीटनाशक का छिड़काव या फिर जंगल-पहाड़ में प्लांटेशन करने के लिए बीज डालने के उद्देश्य से ड्रोन का इस्तेमाल करनेवाली महिलाएं ड्रोन दीदी कहलाती हैं।उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया है।इस तरह देखा जाए तो बंगाल में एक दीदी है लेकिन मोदी के पास अनेक दीदी हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘क्या आपको ऐसा लगता है कि मोदी ने ढेर सारी दीदी बनाकर बंगाल की ममता दीदी का महत्व कम कर दिया है?’ हमने कहा, ‘दीदी कहां नहीं हैं! शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘मंझली दीदी’ नामक कहानी लिखी थी।भारतीय घरों में बड़ी बहन को दीदी कहते हैं।देवरानी अपनी जेठानी को दीदी संबोधित करती है।आपने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गीत सुना होगा- दीदी तेरा देवर दीवाना, हाय राम कुड़ियों को डाले दाना!’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Kolkatas chief minister mamata banerjee is called didi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East Conflict: अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई गुहार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसा बेटा जय
Mar 04, 2026 | 04:27 PMPAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:27 PM‘DMK एक बुरी शक्ति है…’ टीवीके चीफ विजय ने साधा MK स्टालिन पर निशाना, तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल
Mar 04, 2026 | 04:15 PMहोली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 04:13 PMAmravati News: धारणी में ह्यूमन मिल्क बैंक, अमरावती में IT पार्क के कार्य में तेजी
Mar 04, 2026 | 04:08 PM‘मेरी मेहनत रंग…,’ भारत के खिलाफ डेब्यू करने के लिए उत्साहित है ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैटलन ब्राउन
Mar 04, 2026 | 04:06 PMमहाराष्ट्र का सफर होगा अब और भी ‘शाही’: पूरे राज्य में दौड़ेंगी लग्जरी शिवनेरी बसें, स्लीपर कोच की भी एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














