-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Abhijeet Bhattacharya Son Jay Stuck In Dubai Appeal Middle East Conflict
Middle East Conflict: अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई गुहार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसा बेटा जय
- Written By: सोनाली झा
Jay Bhattacharya Dubai: अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलासा किया कि उनका बेटा जय दुबई में ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच फंसा है। सिंगर ने भावुक अपील कर भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की।

अभिजीत भट्टाचार्य (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhijeet Bhattacharya Son Stuck In Dubai: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय परिवारों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए बताया कि उनका बेटा जय इस वक्त दुबई में फंसा हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी में मदद की गुहार लगाई है।
अभिजीत भट्टाचार्य के मुताबिक उनका बेटा जय भट्टाचार्य यूएई के दुबई शहर में मौजूद है। हालिया हमलों के बाद दुबई के आसमान में ड्रोन देखे जाने की खबरों ने वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरा बेटा जय भट्टाचार्य इस वक्त दुबई में फंसा हुआ है। एक पिता होने के नाते ये हमारे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय है।
जंग के बीच बढ़ी टेंशन
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे लिखा कि मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से देखें और उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। हम तत्काल सपोर्ट और दखल की उम्मीद कर रहे हैं। कृपया उसे सुरक्षित घर लाने में मदद करें। अपने पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री और संबंधित एयरलाइंस को भी टैग किया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
अमेरिका का बड़ा दावा
अमेरिका का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसे रोकने के लिए यह सैन्य कार्रवाई की गई। इस हमले में ईरान की शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई आम नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं। इसके जवाब में ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर यूएई समेत कई देशों पर पड़ा है, जहां सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कई सेलेब्स भी फंसे
युद्ध जैसे हालातों के बीच यूएई में कई भारतीय नागरिकों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी फंसे रहे। अभिनेत्री सोनल चौहान और ईशा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे दुबई में फंसी हुई थीं, हालांकि बाद में वे सुरक्षित भारत लौट आईं। अभिजीत भट्टाचार्य की अपील ने एक बार फिर विदेशों में फंसे भारतीयों की चिंता को उजागर कर दिया है। अब सभी की नजर सरकार की कार्रवाई और जय भट्टाचार्य की सुरक्षित वापसी पर टिकी है।
Abhijeet bhattacharya son jay stuck in dubai appeal middle east conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













