Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बातचीत का समय खत्म…UN में ईरान ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- सेना करेगी फैसला

संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका ने परमाणु ठिकानों पर हमला कर कूटनीति के रास्ते बंद कर दिए हैं। अब जवाबी कार्रवाई का निर्णय सेना लेगी। उसका समय, तरीका और पैमाना वही तय करेगी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 23, 2025 | 09:19 AM

यूएन में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क: अमेरिका की ओर से परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले से ईरान गुस्से से लाल हो गया है। ईरान ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ईरान के राजदूत ने कहा है कि अमेरिका ने बातचीत का रास्ते बंद कर दिए हैं अब उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई का समय है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावनी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में कहा कि अमेरिका ने देश के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया, अब उसके हमलों पर जवाबी कार्रवाई का वक्त, तरीका और इसका पैमाना क्या होगा इसके बारे में फैसला सेना करेगी।

अमेरिका को कई बार दी चेतावनी

आमिर सईद इरावनी ने कहा, ईरान ने युद्धोन्मादी अमेरिकी शासन को बार-बार चेतावनी दी थी कि वह इस दलदल में न फंसे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले करके कूटनीति के रास्ते बंद करने का निर्णय लिया और अब ईरान की सेना यह निर्णय करेगी कि जवाबी कार्रवाई कब की जाएगी और इसकी प्रकृति कैसी होगी तथा इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट

आतंक के आका पर एक और प्रहार…खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के मरने की वजह बनी गर्लफ्रेंड! मेक्सिको में भड़की हिंसा

ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

Amir-Saeid Iravani, Iran’s permanent representative to the United Nations, addresses UNSC during an emergency meeting, following US and Israel-coordinated attack on Iran’s nuclear facilities pic.twitter.com/WcdFVAcPys — Freddie Ponton 🇫🇷 (@freddie_ponton) June 22, 2025

ईरानी राजदूत ने बैठक में कहा, हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। इरावनी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पश्चिम के घृणित कृत्य कराने में और अमेरिकी विदेश नीति को हाईजैक करने में सफल हो गए और कहा कि इससे अमेरिका एक और निराधार युद्ध में फंस गया है। इरावनी ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने इस सप्ताह कई यूरोपीय समकक्षों के साथ बातचीत की थी लेकिन अमेरिका ने कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया।

अमेरिका देने वाला है पाकिस्तान को झटका, ईरान हमले को लेकर कर सकता है ये बड़ा काम

ईरान बातचीत के लिए हमेशा तैयार

ईरानी राजदूत ने सवाल उठाते हुए कहा कि, इस स्थिति से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? पश्चिमी देशों के दृष्टिकोण से, ईरान को बातचीत की मेज पर वापस आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने उल्लेख किया है कि ईरान किसी ऐसी चीज पर वापस कैसे लौट सकता है जिसे उसने कभी छोड़ा ही नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Iran threatens us in un says military will decide to attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • America
  • Israel Iran Tension
  • United Nations
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.