ईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Iran-America Tension: ईरान से जंग जैसे हालातों में अमेरिका के रास्ते में एक ऐसी दिक्कत आ गई है, जो सोच से परे है। अमेरिकी नौसेना ने सोचा भी नहीं होगा कि टॉयलेट जाने के लिए इतनी मशकत करनी पड़ेगी।
- Written By: सजल रघुवंशी
Aircraft Carrier, Trump And Khamenei (Source Social Media)
US Aircraft Carrier Toilet Jam: सैन्य ताकतों से लैस अमेरिका की सेनाएं, जो हर युद्ध में दुनिया को लड़ने की नई टेक्निक और टेक्नोलॉजी से अवगत करवाती है। लेकिन अब अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट कैरियर में टॉयलेट जाम हो गए हैं, जिससे अमेरिकी नौसेना को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, कई रिपोर्टस् दावा कर रहीं है कि विमानवाहक पोत USS जेराल्ड आर में यह दिक्कत आई है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्टस् के मुताबिक हाई क्लास टेक्नोलॉजी से लैस अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के सभी टॉयलेट जाम हो चुके हैं, जिसकी वजह से नौसैनिकों को 45 मिनट की लाइन में लगना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस समस्या का असर सीधे तौर पर 4500 से ज्यादा नौसैनिकों पर पढ़ रहा है।
आपको बता दें कि यही वह कैरियर है जिसने जनवरी में वेनेजुएला पर कार्रवाई के दौरान दुनिया को अपना लोहा दिखाया था, और इसी कार्यवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया था। यह कैरियर जून से ही समुद्र में तैनात है, और फिलहाल ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच मध्य-पूर्व में एक मजबूत सिपाही की तरह खड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Trump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
US Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Iran USA Tension: ट्रंप के अश्लील बयान पर अराघची का कड़ा पलटवार, कहा निडरता से देते हैं करारा जवाब
कहां फेल हुआ जेराल्ड?
वैसे तो अमेरिका के किसी भी जहाज में इससे पहले ऐसी समस्या सुनाई में नहीं आई, लेकिन इस कैरियर में एक छोटी सी गडबड़ी ने यूएस का पूरा गेम बिगाड़ दिया। दरअसल, यह पोत एक नाजुक वैक्यूम सिस्टम के ऊंपर निर्भर है, ऐसे में बताया जा रहा है कि एक वॉल्व की खराबी जहाज के सभी टॉयलेट्स को बंद करने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार: सेंसेक्स 1,119 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,400 पर, IT शेयरों ने बढ़ाई चिंता
इससे पहले भी अमेरिका को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन उसकी वजह अलग थी, आपको बता दें कि 2025 के अप्रैल-मई में रेड सी में हूती विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन ने कई लडाकू विमान गंवा दिए थे।
