- Hindi News »
- Latest News »
- Fire Breaks Out In Toilet Of Demu Train In Pune
दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन के शौचालय में लगी आग, मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं
Pune Fire News: पुणे में चलती डीईएमयू ट्रेन के शौचालय में अचानक आग लग गयी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग को जल्दी बुझा दिया गया है।
- Written By: सोनाली चावरे

दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में लगी आग
ठाणे/ पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार की सुबह चलती डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के शौचालय में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दौंड में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे पुणे जिले के यवत के पास हुई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मध्यप्रदेश के निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
बीड़ी से लगी आग
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
जुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
ईरान समर्थक मुस्लिमों पर संग्राम जगताप का विवादित बयान: न कभी मिले, न शादी में गए, फिर खामेनेई के लिए…
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन में एक यात्री ने ‘बीड़ी’ पीने के बाद उसे कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय के पास कूड़ेदान में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया, घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। डिब्बे में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली और इसके बाद शौचालय से धुआं निकलने लगा। यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि उस डिब्बे में बहुत कम यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि आग को जल्दी बुझा दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
ठाणे की एक इमारत में आग लगी
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में रविवार रात आग लग गई, जिसमें फंसे 24 वर्षीय एक युवक और उसके पालतू कुत्ते को बचा लिया गया। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद युवक और उसका कुत्ता घर के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि आग से युवक मामूली रूप से झुलस गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर रात 10 बजे काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Fire breaks out in toilet of demu train in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMगोंदिया में गहराया जल संकट: 580 गांवों में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग, प्रशासन के दावों के बीच 457 हैंडपंप बंद
Mar 03, 2026 | 04:04 PMबचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Mar 03, 2026 | 03:58 PMहोली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













