Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में रोजगार का बड़ा सेक्टर बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा उद्देश्य सेमीकंडक्टर के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का डिजाइन और निर्माण करना है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 30, 2025 | 09:10 AM

अश्विनी वैष्णव, (केंद्रीय मंत्री)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashwini Vaishanav: केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का तेजी से विस्तार हो रहा है और हर सप्ताह नए सप्लायर और डिजाइन क्षमताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सेक्टर मुख्य रूप से छोटे और मध्यम उद्यमों से चलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का विस्तार हो रहा है। हर सप्ताह नए सप्लायर, अधिकतर छोटे और मध्यम उद्यम उभर रहे हैं।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि नए डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाएं लगातार विकसित हो रही है। अगले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भारत में रोजगार के प्रमुख क्षेत्रों में से एक बन जाएगा।

सेमीकंडक्टर डिजाइन करने वाली कंपनी का उद्घाटन

गौरतलब है कि इसी महीने केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बेंगलुरु में सेमीकंडक्टर डिजाइन से जुड़ी कंपनी, एआरएम के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एआई सर्वर, ड्रोन और मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले 2 नैनोमीटर के सबसे एडवांस चिप्स इसी यूनिट से डिजाइन किए जाएंगे। भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य सेमीकंडक्टर के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों का डिजाइन और निर्माण करना है।

सम्बंधित ख़बरें

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

Gold-Silver Rate Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने के दाम में भारी उछाल, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव

AI के बढ़ते असर से आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

एअर इंडिया पर DGCA का बड़ा एक्शन! बिना फिटनेस सर्टिफिकेट उड़ाई 8 फ्लाइट्स, अब भरना होगा 1 करोड़ का जुर्माना

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अगले 20 वर्षों के विजन के साथ देश के युवाओं और प्रतिभाशाली इंजीनियरों को दुनिया भर में सर्वोत्तम अवसर प्राप्त होंगे। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में प्रगति से सेमीकंडक्टर चिप्स की मांग दोगुनी हो रही है।

ये भी पढ़ें: Jan Dhan Re-KYC: जनधन रि-केवाईसी का आखिरी मौका आज, नहीं कराया तो बंद हो जाएगा अकाउंट

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में छह गुना बढ़ोतरी

भारत की उपलब्धियों पर बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में यह 11.5 लाख करोड़ रुपए का उद्योग है। वहीं, निर्यात में आठ गुना वृद्धि दर्ज की गई है और इलेक्ट्रॉनिक्स भारत के लिए प्रमुख निर्यात उत्पाद बन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन और लैपटॉप की असेंबली से शुरू हुआ यह सफर, अब उनके मॉडल, कंपोनेंट्स और तैयार सामग्रियों के उत्पादन की ओर बढ़ रहा है।

Electronics manufacturing will emerge major employment sector in india ashwini vaishnaw

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 09:09 AM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Business News
  • Employment News
  • Manufacturing

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.