दही हांडी के जश्न के बीच एकनाथ शिंदे के साथ बड़ा हादसा, स्टेज गिरा, मची अफरा-तफरी
Eknath Shinde Stage Collapsed: मुंबई में दही हांडी 2025 के जश्न के बीच बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा तब हुआ जब वहां प्रत्यक्ष रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स)
Eknath Shinde Stage Collapsed: 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर महाराष्ट्र के हर जिले में दही हांडी का उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में राज्य के मुख्यमंत्री, उमुख्यमंत्री, नेता और अभिनेता सभी ने मिलकर दही हांडी का जश्न मनाया। इस उत्सव के बीच बीते दिन शनिवार को उपमुख्यमंत्री के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
दरअसल, दही हांडी की धूमधाम के बीच मुंबई में हर चौक-चौराहे पर गोविंदा की धूम मची हुई थी। चौराहों पर दही हांडी के उत्सव में गोविंदा थर लगाकर मटकी फोड़ रहे थे। ऐसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार की रात घणसोली में एक दही हांडी के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
एकनाथ शिंदे ने मंच पर खड़े होकर सभी को बधाई दी। लेकिन, जिस स्टेज पर वो खड़े थे वो थोड़ी देर बाद ही अचानक धंस गया और गिर गया।गनीमत रही कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कोई चोट नहीं आई और वो बोल-बोल बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
स्टेज पर ज्यादा वजन
दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को नवी मुंबई में दही हांडी के मौके पर घणसोली में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। घणसोली में उनका दिन का आखिरी कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद जब एकनाथ शिंदे स्टेज से नीचे उतरने लगे, तो मंच पर क्षमता से ज़्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके आस-पास जमा हो गई। अधिक वजन के कारण मंच अचानक गिर गया। स्टेज गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कोई चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें – ‘नागपुर ज्यादा दूर नहीं..’, कांग्रेस नेता को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये की मांगी फिरौती
मुंबई और ठाणे में हादसा 117 लोग घायल
मुंबई में दही हांडी के अवसर पर पूरी कोशिश की जाती है कि किसी भी तरह का हादसा या दुर्घटना न हो। लेकिन फिर भी दहीहांडी उत्सव के दिन अकेले मुंबई और ठाणे में अलग-अलग हादसों में 117 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, मुंबई में तो दो लोगों की मौत भी हुई है।
अंधेरी पूर्व के आदर्श नगर इलाके में एक 14 साल का लड़का टेंपो में बैठे-बैठे अचानक बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे पहले पीलिया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे, इसलिए उत्सव में भाग नहीं ले रहे थे। दूसरी ओर, मानखुर्द में दही हांडी को बांधते समय गिरने से 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
