Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा का हमारी सेहत और मूड से गहरा संबंध है?

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Aug 24, 2023 | 05:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मिशन ‘चंद्रयान-3’ की सफलता ने चांद और इंसान के आपसी गठजोड़ को एक बार फिर केंद्र में ला खड़ा किया है।  चांद हमारी परंपराओं और मान्यताओं में सदियों से शामिल है। लेकिन ये कम ही लोगों को मालूम होगा कि चांद केवल हमारी मान्यताओं पर ही नहीं सीधे मानव के सेहत और मूड को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

मनोचिकित्सक अर्नोल्ड लिबर ने अपने तथ्यों से ये साबित किया था कि आपके बनते-बिगड़ते मूड का संबंध चंद्रमा की 16 कलाओं से भी हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारे शरीर की जैविक घड़ी पर चंद्रमा के उतार-चढ़ाव का गहरा असर होता है और उसका 24 घंटे का चक्र प्रभावित होता है। ज्योतिष में तो चंद्रमा को मन का स्वामी या मन का कारक माना जाता है। ज्योतिष में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले भी मानते हैं कि चंद्रमा का मानव पर सबसे अधिक प्रभाव होता है।

एक रिसर्च की मानें तो कई लोगों में चंद्रमा का आकार बढ़ने के साथ ही दौरे पड़ने की तादाद बढ़ जाती है। नींद कम आने की वजह से कई लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का असर धरती के चुंबकीय क्षेत्रों पर पड़ता है और कुछ लोग इनके प्रति ज़्यादा ही संवेदनशील होते हैं और उनका बर्ताव भी चंद्रमा से प्रभावित हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

बिना दवा के तनाव और एंग्जायटी का इलाज! जानें क्या है बिब्लियोथेरेपी जो बदल सकती है आपका मूड

क्या है Office Frogging? बार-बार जॉब बदलना सिर्फ करियर ही नहीं, मेंटल हेल्थ को भी कर रहा है बर्बाद

New Year 2026: नए साल पर अपनाएं ये 5 छोटे हेल्थ रेजोल्यूशन, साल भर रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

सावधान! मानसिक बीमारियों के लिए AI का सहारा लेना कितना सही? नई रिसर्च ने चौंकाया

आपने सनबाथ और उससे होने वाले फायदे के बारे में जरूर सूना होगा। उसी तरह मूनबाथ को लेकर भी कई प्रयोग किए जा चुके हैं। आयुर्वेद मानता है कि जिस व्यक्ति का स्वभाव उग्र होता है, उसे मून लाइट में बैठा कर शांत किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को मून बाथ कहा जाता है। आधे घंटे के लिए चंद्रमा की रोशनी में बैठकर या उसे निहार कर तनाव दूर किया जा सकता है। चांद हमेशा मूड को सीधे तौर पर प्रभावित करने की क्षमता रखता है। चांदनी रातों में अकेले बैठ कर म्यूजिक का आनंद उठाना आपको ऐसे वातारवरण में ले जा सकता है जहां आपका अनुभव आपके पूरे व्यक्तित्व को बदल सकता है। कभी आजमा कर देखिए।

Do you know that the moon is closely related to our health and mood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2023 | 05:36 PM

Topics:  

  • Physical and Mental Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.