-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Breakfast Considered The Most Important Meal Of The Day Know What Are Its Benefits
ब्रेकफास्ट क्यों है दिन का सबसे जरूरी मील, जानें क्या हैं इसके फायदे ?
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source: Social Media
मुंबई: सुबह का नाश्ता (Breakfast) हमारे लाइफ के डेली रूटीन में बहुत जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट का मतलब ही होता है- ‘ब्रेक-द-फास्ट’ मतलब उपवास तोड़ना। रातभर सोते वक्त बॉडी को कोई फूड नहीं मिलता, जिससे कम से कम 10 घंटे आप फास्टिंग (उपवास- मील्स गैप) मोड में ही होती हैं। ऐसे में अगर हम ब्रेकफास्ट स्किप करेंगे तो हमारे शरीर को काफी नुक्सान झेलना पड़ सकता है। कई तरह की बीमारियां घर का जाती हैं। यही नहीं ब्रेकफास्ट हम जितना हेल्दी करेंगे हमारे बॉडी और हेल्थ के लिए उतना ही फायदे मंद होता है।
ब्रेकफास्ट कैसा हो ?
सुबह के नाश्ते के बारे में एक बहुत पुरानी कहावत है। कहावत है कि ‘सुबह में नाश्ता राजा की तरह करना चाहिए, लंच राजकुमार की तरह और डिनर भिखारी की तरह करना चाहिए’, यानी यह कहावत नाश्ते के महत्व को बताती है। जब आप दिन की शुरुआत हेल्दी मील से करते हैं तो आपको दिनभर के काम करने के लिए एनर्जी मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
पनीर पराठा से लेकर मूंग दाल चीला तक, प्रोटीन से भरपूर ये देसी नाश्ते आपको दिन भर रखेंगे एनर्जेटिक
ऑफिस की हड़बड़ी में भी नहीं छूटेगा ब्रेकफास्ट! बिना गैस जलाए 5 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी
सावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
ब्रेकफास्ट न करें स्किप
हम जैसा खाते हैं, उसका असर हेल्थ पर सबसे ज्यादा पड़ता है। पूरी सेहत और वजन मेनटेन करने के लिए न्यूट्रीशन से भरपूर नाश्ता करना बेहद जरूरी है। सुबह में अगर आप हर रोज नाश्ता नहीं करते हैं या समय से नहीं करते हैं तो आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेन और बॉडी सही तरीके से काम करें और आप एक्टिव रहें तो ब्रेकफास्ट करना ना भूलें।
हेल्दी ब्रेकफास्ट
हेल्दी ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिमिनरल्स की सही मात्रा होनी चाहिए, जो आपको अधिक समय तक फुल रखते हैं और दिनभर एनर्जी देते हैं। ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है और ब्रेकफास्ट ना करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, आइए डालते हैं एक नजर –
ब्रेकफास्ट ना करने के नुकसान-
- ब्रेकफास्ट ना करने से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है।
- मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
- कॉगनिटिव फंक्शन्स प्रभावित होते हैं।
- एनर्जी लेवल पर असर डालता है।
ब्रकफास्ट क्यों है दिन का सबसे जरूरी मील
- ब्रेकफास्ट मेटाबॉलिज्म को काम शुरू करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आप दिनभर कैलोरी बर्न करते हैं और एनर्जेटिक भी रहते हैं।
- ब्रेकफास्ट करने से ग्लूकोज़ के स्तर को रिस्टोर करने में मदद मिलती है जिससे ब्रेन अच्छी तरह से फंक्शन करता है।
- डिनर और ब्रेकफास्ट में बहुत अधिक अंतर हो जाता है जिससे बॉडी को एनर्जी के लिए फ्यूल की जरूरत होती है जो ब्रेकफास्ट से मिलती है।
- हर रोज हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से डायबिटीज होने का जोखिम कम होता है और बल्ड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
- हेल्दी और समय से नाश्ता करने से मोटापे की आशंका कम हो जाती है क्योंकि इससे आप ओवर इटिंग करने से बच जाते हैं।
Breakfast considered the most important meal of the day know what are its benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














