Bigg Boss 19 में फिर उठा हंगामा, नेहल और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त झगड़ा, पक्षपात करने का लगाया आरोप
Bigg Boss 19 News In Hindi: बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच खाना बनाने को लेकर जबरदस्त झगड़ा होगा। इस दौरान वो अरमान पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाएंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Nehal Chudasama And Amal Malik Fight: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच खूब तकरार और ड्रामा देखने को मिल रहा है। खासकर नेहल चुडासमा और अमाल मलिक के बीच चल रहा विवाद हर हफ्ते चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच शो से एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल ने नेहल को रसोईघर में खाना बनाने का टास्क दिया। शुरुआत में नेहल ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई।
दरअसल, नेहल ने अमाल से अनुरोध किया कि उन्हें दिन का नहीं बल्कि रात का खाना बनाने की ड्यूटी दी जाए। उनका तर्क था कि दोपहर में वह जिम में व्यस्त रहेंगी। नेहल ने यह भी कहा कि नीलम गिरी से दिन का खाना बनवाया जा सकता है और रात का काम वह खुद करेंगी। लेकिन अमाल मलिक ने नेहल का यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया और सख्ती से कहा कि नेहल को पूरी ड्यूटी निभानी होगी।
नेहल और अमाल मलिक के बीच हुई लड़ाई
हालांकि नेहल ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की, लेकिन दोपहर का खाना बनाने में उन्हें काफी देर हो गई। इसके चलते घर के बाकी सदस्य नाराज हो गए और जल्दी से खाना परोसने की मांग करने लगे। इस पर नेहल ने जिम्मेदारी अमाल मलिक पर डाल दी और उन पर खुलकर भला-बुरा भी कहा। नेहल ने अमाल पर पक्षपात का आरोप भी लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
नेहल चुडासमा इस बार बिग बॉस में अपनी चालाक रणनीतियों से सबका ध्यान खींच रही हैं। वह वुमन कार्ड खेलने से लेकर दूसरों के खिलाफ नफरत भरी बातें करने तक पीछे नहीं हटतीं। यही कारण है कि फैंस उन्हें शो की शातिर कंटेस्टेंट के तौर पर देख रहे हैं। उनकी हरकतें दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- आरती सिंह ने पति दीपक संग किया ‘बिजुरिया’ गाने पर मजेदार डांस, फैंस VIDEO देखकर बोले- वाह-वाह
नगमा हो चुकी हैं शो से बेघर
फिलहाल अब बिग बॉस 19 के घर में कुल 13 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिसमें से गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी। हाल ही में नगमा शो से बाहर हुई थीं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
