100 उड़ानें-कई अवार्ड और चीनी जेट, कौन थे बांग्लादेश में मारे गए पायलट सागर?
Bangladesh Air Force Plane Crash: ढाका में एयरफोर्स के प्लेन क्रैश में फ्लाइट लेफ्टिनेंट तौकीर इस्लाम सागर की मौत हो गई। उनके पास PT-6 विमान पर 100 घंटे के अधिक उड़ान भरने का अनुभव था।
- Written By: अक्षय साहू
फ्लाइट लेफ्टिनेंट तौकीर इस्लाम सागर (फोटो- सोशल मीडिया)
Bangladesh Air Force Plane Crash: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एयरफोर्स के प्लेन क्रैश में बांग्लादेश फ्लाइट लेफ्टिनेंट तौकीर इस्लाम सागर की मौत हो गई। सोमवार को उनका विमान उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज जा टकराया। जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यााद घायल है। सागर को बांग्लादेश के सबसे युवा और होनहार पायलट बताया जा रहा है।
जानकारी के मताबिक, तौकीर इस्लाम सागर बांग्लादेश वायुसेना के 76वें बीएएफए कोर्स के सदस्य थे और 35वें स्क्वाड्रन में तैनात थे। उन्होंने बतौर कैडेट PT-6 विमान पर अपने पहले 100 उड़ान घंटे पूरे किए थे, जो हर पायलट के प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सोमवार को वो F-7 लाड़कू विमान में सवार थे, जहां उड़ाने भराने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी आ गई और विमान स्कूल परिसर से जा टकराया। हादसे के समय सागर की सांसे चल रही थी। लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
वायुसेना के उभरते हुए अधिकारी थे तौकीर
तौकीर इस्लाम सागर न सिर्फ बांग्लादेश वायुसेना के एक होनहार और उभरते हुए अधिकारी थे, बल्कि वे उन युवा पायलटों में शामिल थे जिन पर देश की रक्षा और तकनीकी प्रगति की नींव टिकी हुई है। उनका असमय निधन बांग्लादेश वायुसेना के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
सोमवार दोपहर सागर एक चीनी निर्मित एफ-7 बीजीआई फाइटर जेट से उड़ान पर थे। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह नियंत्रण से बाहर हो गया और ढाका के उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में विमान में आग लग गई और तौकीर सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल के आईसीयू में उनका निधन हो गया।
तकनीकी खराबी के कारण हुए हादसा
बांग्लादेश के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) विभाग के बयान के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान एफ-7 बीजीआई एक ट्रेनिंग फाइटर जेट था, जिसका उपयोग नए पायलटों को प्रशिक्षण देने और सीमित कॉम्बैट मिशनों के लिए किया जाता था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में खराबी आने लगी, जिसके बाद पायलट और नियंत्रण टावर के बीच संपर्क बना रहा।
ये भी पढ़ें: टूट रहा है इजराइली सैनिकों का मनोबल… दो सप्ताह में 5 सुसाइड, विपक्ष का हमला
पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि
तौकीर की मौत पर पूरे बांग्लादेश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें सोशल मीडिया पर देश का युवा हीरो और सच्चा देशभक्त बताया जा रहा है। उन्हें सम्मान में बांग्लादेश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।
