- Hindi News »
- Latest News »
- American President Donald Trump Is Selling American Citizenship On The Pretext Of Gold Card
संपादकीय: गोल्ड कार्ड के बहाने अमेरिकी नागरिकता की बिक्री कर रहे ट्रंप, दे रहे धनवान लोगों को खुला न्योता
अमेरिकी राष्ट्रपति अब धनवान लोगों को खुला न्योता दे रहे हैं कि 5 मिलियन डॉलर या 44 करोड़ रुपए दो और अमेरिकी नागरिकता हासिल करो. इससे विदेशी निवेशकों को आसानी से जाकर बसने का मौका मिल जाएगा।
- Written By: दीपिका पाल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खेल रहे है गोल्ड कार्ड का गेम (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अवैध रूप से आए भारतीयों को हथकड़ी-बेड़ी लगाकर सैनिक वाहनों में ठूंस कर भेजनेवाले अमेरिकी राष्ट्रपति अब धनवान लोगों को खुला न्योता दे रहे हैं कि 5 मिलियन डॉलर या 44 करोड़ रुपए दो और अमेरिकी नागरिकता हासिल करो. इससे विदेशी निवेशकों को आसानी से जाकर बसने का मौका मिल जाएगा. ट्रंप की व्यवसायी प्रवृत्ति इससे झलकती है। वह मानते हैं कि गोल्ड कार्ड स्कीम के तहत ऐसे सफल लोग आएंगे जो अमेरिका में रोजगार व अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।
यह गोल्ड कार्ड योजना 35 वर्ष पुरानी ईबी-5 वीजा योजना का स्थान लेगी. ईबी-5 के तहत वीजा पाने के लिए 8.75 करोड़ रुपए का निवेश करना पड़ता था. प्रथम चरण में 10 लाख गोल्ड कार्ड जारी किए जाएंगे जिसे बाद में बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया जाएगा. ईबी-5 वीजा धारक के लिए बाध्यता थी कि वह अमेरिका के कम से कम 10 लोगों को रोजगार देगा. ऐसी कोई शर्त गोल्ड कार्ड में नहीं रखी गई. यह सीधे-सीधे 5 मिलियन डॉलर देकर ग्रीन कार्ड की खरीदी है. अमेरिका में वह भारतीय भाग्यशाली हैं जिन्हें पहले ग्रीन कार्ड और फिर अमेरिकी नागरिकता मिल गई है. उन्होंने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर कर अमेरिकी पासपोर्ट हासिल कर लिया है।
इसके विपरीत फिलहाल अमेरिका में ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा सूची में 10,00,000 भारतीय हैं ग्रीन कार्ड का अर्थ अमेरिका में वैध रूप से स्थायी निवास तथा नौकरी या व्यवसाय करने का अधिकार है. जब नागरिकता मिल जाती है तो व्यक्ति को वह सारे मूलाधिकार मिल जाते हैं जो अमेरिका के तमाम नागरिकों को वहां के संविधान ने उपलब्ध कराए हैं. दलील है कि गोल्ड कार्ड के जरिए ऐसे हाई नेटवर्थ लोग अमेरिका आएंगे जो रियल एस्टेट, लग्जरी मार्केट और व्यापार-व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट करेंगे. यहां तक कि रूसी और शायद चीनी अरबपति भी अमेरिकी नागरिकता खरीदना चाहेंगे. इसमें मनी लांड्रिंग व विदेशी प्रभाव बढ़ने का खतरा भी है जिसकी ट्रंप अनदेखी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2023 में ईबी-5 प्रोग्राम के तहत केवल 631 भारतीयों को कान्सुलर प्रोसेसिंग द्वारा (वाणिज्य दूत के मार्फत) ग्रीन कार्ड जारी किया गया था. ट्रंप की गोल्ड कार्ड स्कीम को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की मंजूरी लेनी होगी. यद्यपि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की दोनों सदनों-सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में मेजारिटी है लेकिन फिर भी सभी रिपब्लिकन नहीं चाहेंगे कि उन्हें नागरिकता बिक्री का गुनहगार माना जाए. डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य इस स्कीम का विरोध करेंगे. ईबी-5 कार्यक्रम को समाप्त करने से ऐसे कुशल पेशेवरों को नुकसान हो सकता है जो ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे हुए हैं और लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
American president donald trump is selling american citizenship on the pretext of gold card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














